बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर हुई फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

By : Mansi Kumari
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के घर हुई फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के पैतृक घर पर देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया हैं. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली है. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं. यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. पोस्ट में दावा किया गया है कि यह हमला संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज के प्रति "अनादर" का बदला लेने के लिए किया गया था.

वायरल पोस्ट में लिखा गया है, "मैं वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (डेलाना). भाइयों, आज खुशबू पटानी, दिशा पाटनी के घर पर जो फायरिंग हुई, वो हमने करवाई है. उन्होंने हमारे पूज्य संतों का अपमान किया है." पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में किसी ने भी सनातन धर्म का अपमान किया, तो इसका परिणाम गंभीर होगा. इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घर के बाहर से गोलियों के कई खाली खोखे बरामद किए गए हैं. एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. एहतियात के तौर पर अभिनेत्री के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गोल्डी बराड़ तथा उसके नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

height=705

यह भी पढ़े: लड़के ने चिल्लाकर लोको पायलट से पूछा- ट्रेन कितने की एवरेज देती है सर, वीडियो हुआ वायरल
 
संबंधित सामग्री

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है