Budget 2026 LIVE: आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही 9वां केंद्रीय बजट

Budget 2026 LIVE: आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही 9वां केंद्रीय बजट

budget 2026 live आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही 9वां केंद्रीय बजट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज 1 फरवरी को देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला अहम दिन हैं. संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. इस बजट से टैक्सपेयर्स को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मिडिल क्लास से लेकर ग्रामीण और किसान वर्ग की निगाहें भी सरकार पर टिकी हैं.

निवेशक इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि सरकार आर्थिक वृद्धि और वित्तीय संतुलन के बीच कैसे संतुलन साधती हैं. यह बजट ऐसे समय में पेश किया जा रहा है जब एक ओर देश में घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है, वहीं वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बनी हुई हैं. अमेरिकी टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक तनावों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही हैं.


देश में 3 नए एम्स का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) बनाने का ऐलान किया है.


टियर-2 और टियर-3 शहरों पर खास फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि 2026-27 में,  मैं पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव करती हूं. उन्होंने कहा, 'हम 5 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे.'


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत करेगी. इस योजना के तहत उद्योग-नेतृत्व वाले रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि तकनीक आधारित और कुशल वर्कफोर्स तैयार की जा सके. वित्त मंत्री ने वैश्विक परिदृश्य पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में व्यापार और बहुपक्षवाद पर दबाव बढ़ा है, संसाधनों तक पहुंच और सप्लाई चेन बाधित है. नई तकनीकें उत्पादन प्रणालियों में बदलाव ला रही हैं, जबकि पानी, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों की मांग तेजी से बढ़ रही है.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा, जहां महत्वाकांक्षा और समावेशन के बीच संतुलन रखा जाएगा. बढ़ती अर्थव्यवस्था और व्यापार व पूंजी की जरूरतों को देखते हुए भारत को वैश्विक बाजारों से गहराई से जुड़ा रहना होगा, निर्यात बढ़ाना होगा और स्थिर दीर्घकालिक निवेश को आकर्षित करना होगा.


वित्त मंत्री ने बायो-फार्मा सेक्टर को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि भारत को वैश्विक बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए वह ‘बायो फार्मा शक्ति’ योजना पेश कर रही हैं. इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा. इस पहल से बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और इसके लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार होगा, जो भारत को वैश्विक बायो-फार्मा उद्योग में अग्रणी स्थान दिलाने में मदद करेगा.


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तेजी और स्थिर आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार छह प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस करेगी. इनमें मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार, परंपरागत औद्योगिक क्षेत्रों का पुनर्जीवन, चैंपियन MSMEs का निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बढ़ावा, दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना और सिटी इकोनॉमिक रीजन का विकास शामिल हैं. निर्मला सीतारमण के अनुसार, इन रणनीतियों के माध्यम से भारत की आर्थिक वृद्धि तेज और सतत बनेगी और देश को वैश्विक बाजार में मजबूत स्थिति प्राप्त होगी.


दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में घोषणा की कि दिल्ली-वाराणसी सहित सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इसके तहत बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित की जाएगी. वहीं, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी रूट पर भी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे. औद्योगिक क्षेत्र में भी बड़ा निवेश प्रस्तावित किया गया है. अगले पाँच वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है. इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जिससे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी.


10 हजार करोड़ का SME ग्रोथ फंड 

वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि छोटे और मझोले उद्योगों (SME) के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा, टेक्सटाइल सेक्टर को भी सरकार विशेष प्रोत्साहन देगी. 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए अतिरिक्त बूस्ट प्रदान करेगी.


10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला

 हमने बीते 10 साल में 22 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. हमारी सरकार ने तय किया है कि सर्विस सेक्टर पर जोर देंगे. भारत का युवा, उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके. पढ़ाई से लेकर रोजगार तक उद्यम स्थापित हों.


निर्मला सीतारमण का बयान 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह देश की जनता की आभारी है, जिन्होंने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की यात्रा में मजबूती से समर्थन दिया. उनका लक्ष्य है कि आकांक्षाओं को उपलब्धियों में और संभावनाओं को वास्तविक परिणामों में बदला जाए, ताकि विकास का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमंतू समुदाय, युवा, गरीब और महिला तक पहुंचे.

बजट भाषण की शुरुआत में निर्मला सीतारमण ने यह भी बताया कि सरकार ने बयानबाज़ी के बजाय सुधारों को प्राथमिकता दी, और इसी नीति के चलते, वैश्विक भू-राजनीतिक संकटों के बावजूद, भारत 7.2 प्रतिशत की GDP वृद्धि दर हासिल करने में सफल रहा.

संबंधित सामग्री

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

झारखंड

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

झारखंड

मजदूरी भुगतान नहीं होने पर 26 फरवरी को वन विभाग बेतला कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी