न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर निकल के सामने आई है. पटियाला में सोमवार देर रात बड़ा धमाका हुआ है. यह धमाका रेलवे ट्रैक पर हुई है. जिससे रेलवे ट्रैक को नुकसान हुई है. वहीं यह भी निकल के सामने आ रही है कि धमाके वाले जगह से एक अज्ञात शव भी पुलिस को हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है.
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डीआईजी और पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा मौके पर पहुंचे हैं. वहीं इनके साथ मौके पर GRP और RPF के जवान भी तैनात हो गए हैं. इस मामले की जानकारी देते हुए पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने कहा कि धमाके की वजह से रेल ट्रैक को कुछ नुकसान पहुंचा है. यह एक कम तीव्रता वाला विस्फोट था. फिलहाल अब इस पूरे मामले की जांच कि जा रही है.
वहीं धमके वाली जगह से पुलिस को एक अज्ञात शव भी प्राप्त हुआ है. पुलिस यह भी जांच करने में जुटी हुई है कि इस व्यक्ति का मौत धमाके के वजह से हुआ है या इसके मौत के पीछे कोई और कारण है. वहीं शव को लेकर जानकारी जेते हुए SSP वरुण शर्मा ने कहा कि शव और धमाके के बीच संबंध की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक की एक टीम धमाके वाली जगह से नमूने जमा कर रही है. जांच में सब साफ हो जाएगा. वहीं फॉरेंसिक की टीम विस्फोटक का पहचान करने में भी जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: Jharkhand Treasury Scam: राज्य के 14 ट्रेजरी से हुआ वेतन घोटाला, 'चौकीदार ही बन गए चोर'