अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 9 की मौत, दिल्ली-NCR तक दहला ज़मीन

अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 9 की मौत, दिल्ली-NCR तक दहला ज़मीन

दिल्ली में भी महसूस हुए भूंकप के झटके

अफगानिस्तान में 63 तीव्रता का भूकंप 9 की मौत दिल्ली-ncr तक दहला ज़मीन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पड़ोसी देश अफगानिस्तान के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई, जो शक्तिशाली श्रेणी में आता हैं. रॉयटर्स के अनुसार, इसकी वजह से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है और वहां 9 लोगों की मौत हो गई हैं. इसके झटके पूरे पाकिस्तान और दिल्ली -NCR तक महसूस किये गए क्योंकि भूकंप बहुत तीव्र था. झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. NCR वासियों ने जानकारी दी कि देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए. इमारतें हिल गईं, और लोग बाहर भाग निकले 

अफगानिस्तान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को जानकारी दी कि भूकंप की वजह से आए तेज झटकों से मची तबाही में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं और 15 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. 

भूकंप का केंद्र कहां था?
USGS के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद से 27 किसोमीटर पूर्व-उत्तर में 8 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार रात 12.47 बजे महसूस किए गए हैं. इस भूकंप के लगभग 20 मिनट बाद भूकंप के एक और झटके महसूस किए गए.  जिसकी तीव्रता 4.5 मापी गई. इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहरे में था. 

यह भी पढ़े: LPG Price Cut: आज से एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रूपए घटे दाम.. जानें नया रेट
 
संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री