न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जम्मू-कश्मीर में आज सोमवार की सुबह-सुबह भूंकप के झटकों से लोग सहम गए. सुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट पर धरती हिलने का एहसास होते ही कश्मीर घाटी के कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. बारामुला सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए.
भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 दर्ज की गई. भूंकप का केंद्र हंजीवेरा क्षेत्र बताया गया है, जो जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली हैं.
बांग्लादेश में भी आया था भूंकप
जम्मू-कश्मीर से पहले पड़ोसी देश बांग्लादेश में रविवार सुबह करीब 4 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए थे. NCS के अनुसार, उस भूकंप की तीव्रता 3.0 थी और केंद्र जमीन से 20 किलोमीटर नीचे था. वहीं इससे पहले फिलीपींस के मिंडानाओं द्वीप पर 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: ठंड की विदाई तय, रातें गर्म और दोपहर में तीखी धूप का दिखेगा असर