जबलपुर में दुर्गा मंदिर विवाद, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति पर पाया काबू

जबलपुर में दुर्गा मंदिर विवाद, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति पर पाया काबू

जबलपुर में दुर्गा मंदिर विवाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति पर पाया काबू 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गुरुवार देर रात सिहोरा नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित आजाद चौक में मां दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान एक युवक के साथ कथित मारपीट और मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की घटना ने इलाके में तनाव फैला दिया. विवाद के दौरान पथराव हुआ और दो समुदाय आमने-सामने आ गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. मौके पर जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई. सिहोरा थाना पुलिस और आसपास के थानों से अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई हैं.

आरती और नमाज के समय हुई तनाव की शुरुआत
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर चल रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और युवक के साथ मारपीट और ग्रिल तोड़ने की घटना के बाद पथराव में बदल गया. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. प्रशासन ने नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी हैं. फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन इलाके में सतर्कता बरती जा रही हैं.

यह भी पढ़े: दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!
 
संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, अस्पताल पहुंची घायल युवती पर कैमिकल अटैक

क्राइम

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली घटना, अस्पताल पहुंची घायल युवती पर कैमिकल अटैक

चिराग पासवान को CM बनाने की मांग वाले पोस्टर हटाए गए,  जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

चिराग पासवान को CM बनाने की मांग वाले पोस्टर हटाए गए,  जानें क्या है पूरा मामला

सांसद पप्पू यादव ने  केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-

बिहार

सांसद पप्पू यादव ने  केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'सीमांचल को यूनियन टेरिटरी...'

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना