लखनऊ में सिरफिरे आशिक की दरिंदगी! पहले जबरन संबंध बनाया फिर सिगरेट से जलाया और फिर..

लखनऊ में सिरफिरे आशिक की दरिंदगी! पहले जबरन संबंध बनाया फिर सिगरेट से जलाया और फिर..

लखनऊ में सिरफिरे आशिक की दरिंदगी पहले जबरन संबंध बनाया फिर सिगरेट से जलाया और फिर 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लखनऊ के पारा इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर लोगों को हिलाकर रख दिया. 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी आकाश कश्यप आपराधिक प्रवृत्ति का है और लंबे समय से उसे धमका रहा था. पीड़िता के अनुसार, आकाश ने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए, मारपीट की, सिगरेट से जलाया और अश्लील वीडियो भी बनवाए. वह साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़ा है और लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उसमें ठगी के पैसे मंगवाता था. इसी से उसने दो महीने पहले महंगी स्कॉर्पियो खरीदी थी और गाड़ी के डैशबोर्ड में पिस्टल रखकर घूमता था.

युवती ने बताया कि STF की कार्रवाई के बाद उसने आरोपी से दूरी बनाई, जिससे आकाश ने जान से मारने की धमकी दी. 11-12 दिसंबर की रात करीब 2 बजे शराब के नशे में आकाश पीड़िता के घर घुसा, मारपीट की और तमंचा निकालकर उसे कंधे और हाथ में गोली मार दी. घटना की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आए और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया.

अभी तक मिले तीन CCTV फुटेज में आरोपी को घर के बाहर स्कॉर्पियो से उतरकर गाली-गलौज करते, सीढ़ियां चढ़कर CCTV कैमरा तोड़ते और फिर स्कॉर्पियो में बैठकर फरार होते देखा गया. पुलिस आरोपी के साथ दिख रहे अन्य युवक की पहचान में जुटी हैं. पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि गोली मारने के बाद आकाश 7 साल की भांजी की तरफ बढ़ा, लेकिन बच्ची डरकर भाग गई. आकाश ने घायल युवती को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया. पीड़िता और उसकी बहनें ऑर्केस्ट्रा में काम करती है और 21 वर्षीय युवती, 7 साल की भांजी और 3 साल के भांजे के साथ किराए पर रहती हैं. आरोपी आकाश कश्यप सरोजनी नगर के गौरी बाजार का रहने वाला है और पिछले एक साल से युवती के संपर्क में था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की कोशिश कर रही हैं.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर: बल्लोचक गांव में दो गुटों के झगड़े के बाद हवाई फायरिंग, कृष्णा सिंह हथियार के साथ गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

झारखंड

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी