दिल्ली की हवा 'गंभीर' श्रेणी में, AQI 421 तक पहुंचा; जानें प्रमुख इलाकों का हाल

दिल्ली की हवा की हालत हुई गंभीर

By : Shreya Suman
दिल्ली की हवा 'गंभीर' श्रेणी में, AQI 421 तक पहुंचा; जानें प्रमुख इलाकों का हाल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
देश की राजधानी दिल्ली की हवा दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है. पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदूषण के स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसके कारण रविवार को शहर की एयर क्वालिटी और खराब हो गई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेटा के अनुसार, एम्स और आस-पास के क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 421 के अंक पर पहुंच गया है, जो इसे 'गंभीर' श्रेणी में डालता है. गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 245 था, जो 'खराब' कैटेगरी में था.

प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI
CPCB के डेटा के अनुसार, राजधानी  के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में यह 'बहुत खराब' स्तर पर बनी रही. आज सुबह 8 बजे प्रमुख मॉनिटरिंग स्थानों पर दर्ज AQI इस प्रकार है:
आरके पुरम: 421, चांदनी चौक: 414, रोहिणी: 415, द्वारका सेक्टर-8: 407, अशोक विहार: 404, पंजाबी बाग: 403, सिरीफोर्ट:403, ओखला फेज-2: 382, पटपड़गंज: 378, मंदिर मार्ग: 367, लोधी रोड: 364, आईटीओ: 312, आनंद विहार: 298, अलीपुर: 258 
इनमें से अधिकांश रीडिंग ने शहर को 'बहुत खराब' या 'गंभीर' श्रेणी में ला दिया है.

प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए कदम
बढ़ते प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अधिकारियों ने शहर के कई हिस्सों में ट्रक पर लगे पानी के स्प्रिंकलर और धूल नियंत्रण के अन्य उपायों को तेज कर दिया है. इसके अतिरिक्त, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से दिल्ली से बाहर के सभी BS-III और उससे नीचे के स्टैंडर्ड वाले कमर्शियल मालवाहक गाड़ियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.
बता दें कि दिवाली के बाद से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में AQI 'खराब' और 'बहुत खराब' कैटेगरी में बना हुआ है, जबकि ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-2 (ग्रैप-2) के प्रतिबंध अब भी लागू हैं.

यह भी पढ़े: महाकुंभ को 'फालतू' बताने वाले लालू यादव ने मनाया विदेशी त्योहार हैलोवीन, भाजपा ने घेरा

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया