न्यूज़ 11
दिल्ली/डेस्क: शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक बीते 18 दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. अब तक देशभर से कई दिग्गजों ने उन्हें अपना समर्थन भी दिया है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई बातचीत की पहल नहीं की जा रही है. इधर सोनम वांगचुक की तबीयत भी लगातार बिगड़ती जा रही है. इसी बीच अब कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है.
कल देशभर में भूख हड़ताल
कॉकरोच जनता पार्टी ने कल 16 जुलाई को देशभर में भूख हड़ताल करने की अपील की है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर ट्वीट कर CJP ने इसकी जानकारी साझा की है. CJP ने देश भर के छात्रों से अपील की है कि कल, 16 जुलाई को एक दिन की भूख हड़ताल करें. जिससे सरकार पर अतिरिक्त दबाव बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि यह सामूहिक भूख हड़ताल सोनम वांगचुक के प्रति समर्थन का भी प्रतीक होगी.
18 दिनों में घटा करीब 9 किलो वजन
इधर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत सीजेपी के प्रवक्ता लगातार सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर अपडेट दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार 17 दिनों में उनका वजन 8.5 किलो कम हो गया है. वहीं उनका सुगर लेवल भी 60 से 65 के आसपास देखा जा रहा है. आज 18 वें दिन उनकी स्थिती इतनी नाजुक हो गयी है कि अब बिना किसी सहारे के वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं.
Tomorrow, July 16th, join us for 1-day mass hunger strike in solidarity with Sonam Wangchuk and the students of this country.
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 15, 2026
Dharmendra Pradhan must resign! pic.twitter.com/IxsP1uj9dO
इसे भी पढ़ें: 17 दिनों से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, समर्थन में उतरे डुमरी विधायक जयराम महतो, लिखा पत्र