छठ पूजा 2025: आस्था, शुद्धता और सूर्य आराधना का पर्व आज से शुरू, जानिए नहाय खाय से उषा अर्घ्य तक की पूरी सामग्री लिस्ट

By : Mansi Kumari
छठ पूजा 2025: आस्था, शुद्धता और सूर्य आराधना का पर्व आज से शुरू, जानिए नहाय खाय से उषा अर्घ्य तक की पूरी सामग्री लिस्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा दिवाली के कुछ ही दिनों बाद मनाया जाने वाला एक पवित्र पर्व है, जो सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित हैं. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व इस बार 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) से शुरू हो रहा हैं. नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक चलने वाला यह पर्व न केवल शुद्धता और तपस्या का प्रतीक है, बल्कि इसमें परिवार, विश्वास और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता की भावना झलकती हैं.

नहाय खाय से शुरू होगा व्रत
पहले दिन यानी 25 अक्टूबर (शनिवार) को ‘नहाय खाय’ के साथ छठ की शुरुआत होगी. इस दिन व्रती प्रातःकाल गंगा, नदी या तालाब में स्नान कर शुद्ध सात्विक भोजन करती हैं. लौकी-भात या चने की दाल और अरवा चावल का सेवन किया जाता हैं. माना जाता है कि यह भोजन आने वाले उपवास के लिए व्रती को शक्ति और पवित्रता प्रदान करता हैं.

खरना का पवित्र पर्व
26 अक्टूबर (रविवार) को दूसरा दिन ‘खरना’ के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और सूर्यास्त के बाद पूजा कर गुड़ की खीर और गेहूं के आटे की रोटी से प्रसाद बनाती हैं. खरना के बाद व्रती स्वयं यह प्रसाद ग्रहण करती हैं और इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाता हैं.

संध्या अर्घ्य: डूबते सूर्य को समर्पण
27 अक्टूबर (सोमवार) को व्रती महिलाएं घाटों पर पहुंचकर ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगी. इस समय घाटों का दृश्य अत्यंत मनमोहक होता है- दीपों की झिलमिल रोशनी, छठी मैया के गीतों की गूंज और आस्था से भरा माहौल भक्तों के मन को भक्ति में डुबो देता हैं. फल, ठेकुआ, नारियल और मिठाइयों से सजे सूप सूर्य देव को अर्पित किए जाते हैं.

उषा अर्घ्य: उगते सूर्य को नमन
अंतिम दिन यानी 28 अक्टूबर (मंगलवार) को प्रातःकाल उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. यह क्षण छठ पूजा का सबसे भावनात्मक पल होता हैं. व्रती महिलाएं सूर्य देव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की प्रार्थना करती हैं. अर्घ्य के बाद व्रत का समापन होता हैं.

छठ पूजा 2025 की जरूरी सामग्री लिस्ट
छठ पूजा विधि-विधान से करने के लिए पूजा सामग्रियों की तैयारी पहले से कर लेना आवश्यक हैं. यहां दी गई लिस्ट के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है-

 

  • 5 पत्तों वाले गन्ने
  • बांस की दो बड़ी टोकरियां
  • लोटा, थाली, चम्मच
  • नारियल (पानी वाला)
  • गिलास, दूध, जल
  • केला, पान, सुपारी
  • सुथनी, शरीफा, शकरकंदी
  • हल्दी, अदरक का पौधा
  • नाशपाती, मूली, डाभ नींबू, सिंघाड़ा
  • चावल, गुड़, मिठाई, ठेकुआ
  • चावल का आटा, गेहूं, शहद
  • सिंदूर, दीपक, कलावा, धूप, फूल-माला
  • कुमकुम, नई साड़ी (व्रती के लिए)

छठी मैया को अवश्य अर्पित करें ये पवित्र वस्तुएं
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया को चावल, चना, सिंदूर, गुड़, घी का ठेकुआ, सात प्रकार के फल, मिठाई और श्रृंगार का सामान चढ़ाना शुभ माना जाता हैं. ऐसा करने से व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं. छठ पूजा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुशासन और प्रकृति के प्रति आभार का उत्सव हैं. यह पर्व दिखाता है कि जब विश्वास और भक्ति एक साथ आते है तो इंसान खुद को ईश्वर के और करीब महसूस करता हैं.

यह भी पढ़े: छठ पूजा 2025 नहाय खाय: लोक आस्था का महापर्व आज से शुरू

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई