उपचुनाव का ऐलान

नितिन नवीन की सीट रही बांकीपुर पर 30 जुलाई को उपचुनाव, दतिया और मंजलपुर में भी साथ में ही होगा मतदान

रिक्त होने से पहले तीन सीटों में से दो सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के कब्जे में थी

By : Pramod Kumar
नितिन नवीन की सीट रही बांकीपुर पर 30 जुलाई को उपचुनाव, दतिया और मंजलपुर में भी साथ में ही होगा मतदान

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: देश के तीन राज्यों में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने वाली हैं. बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तिथियों का ऐलान करदिया है. इन राज्यों की तीन रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा.  इन सीटों के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि परिणाण 3 अगस्त आ जाएगा. बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट पर मतदान होगा. रिक्त होने से पहले तीन सीटों में से दो सीटें बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के कब्जे में थी. उम्मीद की जा रही है, इस उपचुनाव में तीनों सीटों पर बीजेपी बढ़त हासिल करेगी.

इन तीन सीटों पर क्यों हो रहे उपचुनाव

बांकीपुर विधानसभा 

बिहार की बांकीपुर सीट पर बीजेपी नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. नितिन नवीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफादे दिया था. इसके बाद उन्हें बिहार से राज्यसभा भेजा गया है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा कुमारी को 51,000 से अधिक वोटों से हराया था.

दतिया विधानसभा 

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई है. राजेंद्र भारती ने 2023 इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराकर विजयी हुए थे. उपचुनाव में बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.

मंजलपुर विधानसभा 

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक योगेश पटेल के दुःखद निधन से वडोदरा क्षेत्र की मंजलपुर सीट रिक्त हुई है. योगेश पटेल ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तशवीन सिंह को 1 लाख से अधिक मतों से हराया था.

यह भी पढ़ें: मिहिजाम के एक नंबर गेट के समीप फुटपाथ की दुकान में लगी भीषण आग. देखते-देखते लाखों रुपयों की संपत्ति जलकर खाक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई