BREAKING NEWS: रूसी विमान में आई तकनीकी खराबी, 238 यात्रियों की जान खतरे में!

By : Vaibhaw Vikram
BREAKING NEWS: रूसी विमान में आई तकनीकी खराबी, 238 यात्रियों की जान खतरे में!

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: लगातार हमारे बीच कई सारे विमान हादसों की खबर देश विदेश से आते रहते हैं. कभी कोई विनाम हादसे का शिकार हो जाता है तो, कभी हादसा पायलट की सूझबूझ के कारण टल जाता है. इसी बीच एक बड़ी खबर रूसी विमान अजूर एयर को लेकर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अजूर एयर के एक बोइंग 757 विमान में उड़ान भरते हुए आचनक से तकनीकी खराबी आ गई है. चीन के ऊपर से उड़ान भरते हुए बोइंग 757 विमान ने 'डिस्ट्रेस सिग्नल' भेजा है. वहीं बताया ये भी जा रहा है कि विमान ने लान्झू एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करने की इजाजत मांगी है और उन्हें चीन के लान्झू एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की इजाजत भी दे दी गई है. चीनी और रूसी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस विमान में कुल 238 यात्री सवार हैं. इस विमान ने लगभग चार घंटे पहले थाईलैंड से उड़ान भरी थी. वहीं विमान में अचानक से तकनीकी खराबी आने के कारण फ्लाइट संख्या ZF-2998 के पायलट को यह सिग्नल जारी करना पड़ा है.
 
यह भी पढ़ें: केरल को PM मोदी की सौगात, 4 नई ट्रेनें लॉन्च.. कई राज्यों से होगा सीधा कनेक्शन
 
संबंधित सामग्री

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है