Blood Cleansing Foods: ब्लड में मिलने वाली सारी गंदगी हो जाएगी साफ, बस डाइट में कर लें ये चीजें शामिल.. 

By : Jeevan Verma
Blood Cleansing Foods: ब्लड में मिलने वाली सारी गंदगी हो जाएगी साफ, बस डाइट में कर लें ये चीजें शामिल.. 

न्यूज11 भारत
रांटी/डेस्कः- 

खून की सफाई करने का अर्थ है टॉक्सिन यानी जहरीले तत्वों को बाहर निकालना. साफ खून न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि बीमारियों को भी दूर करता है. खून शरीर के हर सेल्स तक आक्सीजन व पोषक तत्व को पहुंचाता है. शरीर को दूरूस्त रखने के लिए खून का शुद्ध होना बेहद जरूरी है. आईए जानते हैं इशके लिए आखिर किन फूड्स को अपनी डाईट में शामिल करना चाहिए. जो ब्लड को साफ करने में अहम भुमिका निभाती है. 

लहसुन
कच्चा लहसून खून की सफाई के लिए सबसे आसान व कारगर है. इसमें पाया जाने वाला एलिसिन एक सल्फर युक्त तत्व है जो लहसुन को कुचलने व काटने के बाद एक्टीव होता है. ये लीवर को टाक्सिन से बचाता है. साथ ही खून को साफ करने में मदद भी करता है. बता दें कि लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो आंतों को बैक्टीरिया, परजीवी और वायरस से मुक्त रखते हैं. 

धनिया पत्ता
धनिया शरीर से पारा व अन्य भारी धातुओं को बाहर निकालने में मदद करता है. दुषित हवा व खाने के जरिए खून में पहुंचता है. रिसर्च के अनुसार क्रूसीफेरस सब्ज़ियां, पत्तागोभी में मौजूद सल्फर यौगिक, ब्रोकोली खून को डिटॉक्स करते हैं और सूजन घटाते हैं.

चुकंदर
चुकंदर में मौजूद प्रकृतिक तत्व लिवर को स्वस्थ रखते हैं, इससे खून की सफाई होती है. जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार चुकंदर लिवर को नुकसान होने से बचाता है. साथ ही डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करता है. इसे सलाद, जूस व स्मुदी में शामिल कर प्रयोग में ला सकते हैं. जिससे शरीर उर्जावान व हल्का रहता है. 

हल्दी
गोल्डन स्पाइस कहलाने वाली हल्दी में कर्क्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है. जो शरीर के जहरीले पदार्थ को बाहर निकालने में बेहद असरदार साबित होता है. खून को शुद्ध करने वाले एंजाइम्स को सक्रीय करता है. इसी वजह से रोज हल्दी वाला दूध व चाय पीना लाभदायक साबित होता है. चाय बना रहे हैं तो उसमें थोड़ा काली मिर्च भी डालें इससे फायदा कई गुणा बढ़ जाती है. 

लाल मिर्च 
कैयने पेपर में मिलने वाला कैप्सेसिन खून से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है. यही तत्व लाल मिर्च को तीखापन में बदलता है. जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर एंड सेल्युलर बायोकैमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक कैप्सेसिन कुछ कैंसर को बढ़ाने वाले तत्वों को भी नष्ट करने में सक्षम है.

नींबू
खाली पेट में अगर आपको नींबू पानी पीने की आदत है तो ये लीवर डिटॉक्स करने का एक शानदार तरीका है. एक्सपर्ट के अनुसार नींबू लीवर मे ऐसा एंजाइम्स बनाता है जो किसी भी अन्य भोजन की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली होता है. नींबू में मिलने वाली विटामिन सी शरीर में ग्लूटाथायोन नामक प्रोटीन के निर्माण को बढ़ाता है. जिससे लीवर साफ रहता है. 

ये भी पढ़ेंः- फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर के किराए के मकान से मिले असॉल्ट राइफल, 2900KG विस्फोटक सहित कई चीजें.. देखें PHOTO

 

संबंधित सामग्री

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इस कड़ी में हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए हैं। 

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

योजनाओं के तहत विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के साथ पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा