न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- धर्मेंद्र की तबीयत के सुधार के बाद अमिताभ बच्चन उनसे मिलने जूहू वाले घर अचानक से पहुंच गए. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि घर के बाहर भारी भीड़ होने की वजह से बीग बी ने अपना प्लान चेंज कर दिया है. अमिताभ को देख कर एक बार फिर से जय वीरू की जोड़ी याद आ गई. बता दें कि बॉलीवुड के ही मैन कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. और हाल ही में डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे. अस्पताल में जब वे भर्ती थे तो उनसे मिलने वाले करीबियों की तांता लग गई थी. वहीं वीरु का हाल जानने जय खुद पहुंच गए.
अकेले पहुंचे बिग-बी
पिछले तीन दिनों से जय और वीरु की कंप्लीट जोड़ी देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे थे. धर्मेंद्र के सेहत में अब काफी सुधार है और उसे घर भी लाया गया है. उनके पुराने दोस्त व सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बुधवार शाम को उनके जूहू स्थित घर ही पहुंच गए. वीडियो में अमिताभ खुद गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं. अमिताभ अकेले ही धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे. हालांकि बीग बी को ही मैन के घर एंट्री करते हुए नहीं देखा गया. रिपोर्ट्स के अनुसार पैपराजी की भीड़ इतनी थी कि अमिताभ घर वापस लौट गए. शांहशाह की उम्र 83 साल बताई जा रही है ऐसे में उनका अकेले धर्मेंद्र से मिलने आना हैरानी से कम नहीं है.
सालों से कायम है जय-वीरू की दोस्ती
बता दें कि अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. दोनों ने 1975 के सुपरहीट फिल्म शोले में एक साथ काम किया था. जिसके बोद उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने लगी. काफी साल बीतने के बाद भी दोनों की जोड़ी, गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान कायम रहा है.
ही-मैन से मिलने लगातार आ रहे उनके करीबी
अमिताभ ने हमेशा से ही-मैन को बड़े भाई के रुप में माना है, धर्मेंद्र भी अमिताभ की मेहनत और अनुशासन के बड़े प्रशंसक रहे हैं. सोशल मीडिया में दोनों के फैंस का कहना है कि जय और वीरू की जोड़ी आज भी उतनी ही मजबूत है. जितनी की शोले में थे. धर्मेंद्र आज सुबह यानी 12 नवंबर की सुबह 7 बजकर 30 मीनट पर ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे, इसके बाद से उन्हे जूहू वाले बंग्ले में लाया गया. धर्मेंद्र से लागातार उनके करीबी मिलने आ रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः- दुल्हे को चाकू मार भाग रहा था बदमाश, ड्रोन में कैद हुई वारदात, घायल दुल्हे को रिम्स में करवाया गया भर्ती