कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम

दशहरा से पहले आम लोगों को लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

By : Pramod Kumar
दशहरा से पहले आम लोगों को लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नवरात्रि के शुरुआत के साथ ही आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है. त्योहारी सीजन के बीच आज, 1 अक्टूबर से कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं.

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा
इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है.
दिल्ली: 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब ₹1595.50 में मिलेगा, जो पहले ₹1580 का था. यहां ₹15.50 की बढ़ोतरी हुई है.
कोलकाता: नीला सिलेंडर अब ₹1700 का हो गया है, जो सितंबर में ₹1684 का था. यहां ₹16 का इजाफा हुआ है.
मुंबई: कॉमर्शियल सिलेंडर अब ₹1547 में मिलेगा, जो पहले ₹1531.50 रुपये का था. मुंबई में ₹15.50 की बढ़ोतरी हुई है.
चेन्नई: सिलेंडर अब ₹1754 में मिलेगा, जो सितंबर में ₹1738 में मिल रहा था. यहां भी ₹16 की मामूली बढ़त दर्ज की गई है.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं
अच्छी खबर यह है कि 14.2 किग्रा वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वर्तमान में इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹853
मुंबई: ₹852.50
लखनऊ: ₹890.50
कारगिल: ₹985.5
पुलवामा: ₹969
बागेश्वर: ₹890.5
पटना: ₹951

उज्ज्वला लाभार्थियों को सरकार से तोहफा
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने उज्ज्वला योजना के 1.85 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर (रिफिल) देने का फैसला किया है. यह सौगात 20 अक्टूबर यानी दिवाली से पहले महिलाओं को मिल जाएगी.

25 लाख महिलाओं को नवरात्रि का गिफ्ट: नए कनेक्शन
दूसरी ओर, केंद्र की मोदी सरकार ने नवरात्रि पर 25 लाख नए प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया है.वर्तमान में देश में 10 करोड़ 35 लाख सक्रिय उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन हैं, जो नए कनेक्शन के बाद बढ़कर 10 करोड़ 60 लाख हो जाएंगे.सरकार हर नए गैस कनेक्शन पर ₹2050 खर्च करेगी.

यह भी पढ़े: Maha Navami 2025: नवरात्रि का नौवां दिन आज; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन- विधि और मंत्र-आरती

संबंधित सामग्री

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

बक्सा खोलते ही उसके अंदर एक 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा फन फैलाकर बैठा दिखा.

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए की गयी फिलिंग में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है.

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.