न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: बांग्लादेश सरकार ने आगामी ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से आधिकारिक तौर पर हटने की घोषणा कर दी है. इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश पिछले कई दिनों से अपने मैच भारत के बाहर आयोजित कराने की मांग कर रहा था. इस मुद्दे पर सहमति न बन पाने के बाद सरकार ने टूर्नामेंट से हटने का कठोर कदम उठाया. बांग्लादेश के इस फैसले को टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से बड़ा झटका माना जा रहा है.
बांग्लादेश के बाहर होने से न केवल टूर्नामेंट के शेड्यूल और ग्रुप समीकरण प्रभावित होंगे, बल्कि ICC को आयोजन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है. क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट राजनीति और मेजबानी से जुड़े मुद्दों को और जटिल बना सकता है. फिलहाल ICC की ओर से इस घटनाक्रम पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, जबकि क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
ये भी पढ़ें- झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को ऐतिहासिक मजबूती: केंद्र से मिली बड़ी मंजूरी, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की निर्णायक पहल
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का बांग्लादेश ने किया बहिष्कार, क्रिकेट जगत में हलचल
संबंधित सामग्री
साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश
साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम
युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार
महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित
धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया
घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी
प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव
कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा
एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद