कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों का असम सरकार देगी जवाब, सीएम हिमंता और पत्‍नी ...

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों का असम सरकार देगी जवाब, सीएम हिमंता और पत्‍नी रिंकी भुइयां करेंगे मानहानि का दावा

पवन खेड़ा और राहुल गांधी के बयानों के बाद गर्म है असम का चुनावी माहौल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों का असम सरकार देगी जवाब सीएम हिमंता और पत्‍नी रिंकी भुइयां करेंगे मानहानि का दावा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर जो गंभीर आरोप लगाये हैं, उस परअसम के सीएम बड़ा एक्शन लेने जा रहे हैं. पवन खेड़ा ने रिंकी भुइयां पर आरोप लगाया था कि उनके पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं और वह भारतीय नागरिक नहीं हैं. पवन खेड़ा ने सम्भावना जताई की रिंकी भुईयां के ये पासपोर्ट यूएई, मिस्र और एंटीगुआ के हो सकते हैं. इसके साथ पवन खेड़ा ने परिवार के पास विदेशी संपत्तियां होने का भी आरोप लगाया और उनकी जांच कराने की मांग की.

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा के आरोपों का कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने पवन खेड़ा के आरोपों को सरासर “झूठा, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित” बताया. सीएम हिमंता ने पवन खेड़ा पर उल्टे आरोप लगाए कि चुनावी माहौल को बिगाड़ने के लिए वह ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं ताकि जनता को गुमराह किया जा सके.

सीएम हिमंता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पवन खेड़ा ने जो मनगढ़ंत आरोप लगाये हैं उसके उन्हें “कानूनी परिणाम भुगतने होंगे”.  इस साथ ही वह और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां ने यह भी घोषणा की है कि वे कांग्रेस नेता पर सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह के मानहानि केस दर्ज करेंगे. पवन खेड़ा पर यह कार्रवाई 48 घंटे के भीतर की जाएगी.

पवन खेड़ा के आरोप और राहुल गांधी के चुनावी बयान के बाद असम का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्म है. बता दें कि राहुल गांधी ने असम की एक चुनावी रैली में हिमंता बिस्वा सरमा को सबसे भ्रष्ट सीएम बताया था. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार असम में आती है तो हिमंता बिस्वा को जेल में डाल देंगे. कांग्रेस के इन बयानों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. विपक्ष जहां जांच की मांग कर रहा है, जबकि सरकार इसे “प्रोपेगेंडा” बता रही है.

यह भी पढ़ें: पोक्सो मामले के आरोपी को मिला 20 वर्ष का कठोर कारावास और ₹50000 जुर्माने की भी सजा

संबंधित सामग्री

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, बरवाडीह मंडल कार्यालय में फहराया गया पार्टी का झंडा

झारखंड

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, बरवाडीह मंडल कार्यालय में फहराया गया पार्टी का झंडा

चटकपुर के मुखिया विक्की लोहरा सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

झारखंड

चटकपुर के मुखिया विक्की लोहरा सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

भाजपा भरोसे का नाम है: आदित्य साहू

धूमधाम और उल्लास से मनाया गया BJP का स्थापना दिवस, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय और घरों पर फहराया पार्टी ध्वज

झारखंड

धूमधाम और उल्लास से मनाया गया BJP का स्थापना दिवस, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय और घरों पर फहराया पार्टी ध्वज

भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू

माँ की उम्र 46 और बेटा 45 साल का, जननी को शिखर तक पहुंचाने की कहानी !

राजनीति

माँ की उम्र 46 और बेटा 45 साल का, जननी को शिखर तक पहुंचाने की कहानी !

पूत कपूत तो क्यों धन संचय, पूत सपूत तो क्यों धन संचय यह कहावत धन से अधिक संस्कारों और चरित्र को महत्व देने की सीख देती है।

‘CM निशांत’ की मांग हुई तेज, नीतीश-सम्राट के सामने गूंजे नारे !

राजनीति

‘CM निशांत’ की मांग हुई तेज, नीतीश-सम्राट के सामने गूंजे नारे !

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की मौजूदगी में कार्यक्रम के दौरान ‘CM निशांत’ के नारे गूंजने से बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।