जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में गिरी आर्मी ट्रक, 10 जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में गिरी आर्मी ट्रक, 10 जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में गिरी आर्मी ट्रक 10 जवानों की मौत

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: जम्मू-कश्मीर के डोडा से एक दुखद और दिल दहला देने वाली खबर निकल के सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह गाड़ी में सवार होकर भारतीय सेना के 17 जवान ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौजूद चौकी की ओर जा रहे थे. तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. इस घटना में भारतीय सेना के 10 जवानों की मौत हो गई है. वहीं बाकी जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायल जवान को बचाया. कार्यवाही के दौरान वहां भारतीय सेना की बचाव दल भी आ पहुंची और सभी जवानों को इलाज के लिए सेना के मेडिकल कैम्प में भेजा गया.

सैन्य अधिकारियों ने ये दी जानकारी

वहीं घटना के बाद हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सैन्य अधिकारियों ने बताया कि आज ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौजूद चौकी की ओर जाते हुए हमारी 17 जवानों से भारी वाहन खाई में गिर गई. वह हमारे लिए बहुत दुखद घटना है. इस घटना में हमने अपने 10 जांबाज जवानों को खो दिया है. वहीं 7 जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जिन्हें हमारे राहत बचाव में जुड़े जवानों ने रेस्क्यू कर लिया है. यह खाई लगभग 200 फीट गहरी है. सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और घायल जवानों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है. हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों को सूचना दे दी गई है. वहीं घायल सभी जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से उधमपुर के कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है.

यह भी पढें: टाटानगर स्टेशन रोड के दुकानदारों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एक माह की मोहलत

संबंधित सामग्री

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.