बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार, पंचतत्व में हुए विलीन.. बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि

बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार, पंचतत्व में हुए विलीन.. बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि

बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार पंचतत्व में हुए विलीन बेटे पार्थ ने दी मुखाग्नि 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार, 28 जनवरी को डिप्टी सीएम अजित पवार का अचानक निधन हो गया. यह हादसा लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ, जिसमें उनके साथ पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव भी मारे गए. इस हादसे ने पूरे देश में हलचल मचा दी और महाराष्ट्र की राजनीति में नया शून्य पैदा कर दिया.

महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत AAIB हादसे की जांच कर रही है. वहीं, पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है.

बारामती में हुआ अंतिम संस्कार
अजित पवार का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान श्मशान घाट, बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. उनके बेटे पार्थ पवार ने पिता को मुखाग्नि दी. शहर वासियों और समर्थकों की भीड़ नम आंखों से अंतिम दर्शन के लिए जुटी रही.

राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे, नितिन नवीन, प्रमोद सावंत और अन्य कई सीनियर नेता उपस्थित रहे. सांसद और नेता पुष्पचक्र अर्पित कर अजित पवार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

परिवार की ओर से अंतिम श्रद्धांजलि
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और अन्य परिवारजन अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद रहे. तिरंगे में लिपटे अजित पवार के शव को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में लाया गया, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया. अजित पवार की उपस्थिति महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जाती थी. उनके निधन से राज्य और देश दोनों स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक शून्यता का माहौल बना हैं. बारामती में उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में VVIPs और आम लोग पहुंचे, जिन्होंने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़े: रांची: बाबा राइस मिल के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी दबिश, कैश और दस्तावेजों की जांच जारी
 

संबंधित सामग्री

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?

सहरसा: मिड-डे मील में मिली मरी छिपकली, जहरीला खाना खाने से दो दर्जन बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप

बिहार

सहरसा: मिड-डे मील में मिली मरी छिपकली, जहरीला खाना खाने से दो दर्जन बच्चे बीमार, स्कूल में मचा हड़कंप

जिले के बनगांव थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासुदेवा में शनिवार को मध्यान्ह भोजन में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया।