अफगानिस्तान का पाक पर हमला, 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों पर कब्जा, दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने

By : Mansi Kumari
अफगानिस्तान का पाक पर हमला, 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों पर कब्जा, दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अब खुले सैन्य टकराव का रूप ले चुका हैं. शुक्रवार की रात को अफगान बलों और पाकिस्तानी सेना के बीच सीमा पर गोलीबारी और एयरस्ट्राइक की घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद गंभीर हो गए हैं.

अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 26 फरवरी की रात अफगान सेनाओं ने पाकिस्तानी घुसपैठियों और चौकियों के खिलाफ जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की. लगभग चार घंटे तक चली इस लड़ाई में अफगान सेनाओं ने 2 सैन्य अड्डों और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया. अफगान मंत्रालय का दावा है कि इस कार्रवाई में कुछ पाकिस्तानी सैनिक पकड़े गए और उनके हथियार भी जब्त किए गए.

पाकिस्तान ने किया एयरस्ट्राइक
पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के काबूल, कंधार और पक्तिया में एयरस्ट्राइक की. पाकिस्तान ने इस हमले को “अनप्रोवोक्ड” बताया और साथ ही अपने सैनिकों पर हुए हमलों का बदला लेने के लिए जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान पाकिस्तान ने कहा कि अफगान तालिबान ने बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू की, जिससे मजबूरन जवाबी कार्रवाई करना पड़ा.

दोनों देशों के दावे आमने-सामने
अफगान तालिबान प्रशासन ने दावा किया है कि सीमा पर हुई झड़पों में कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई चौकियों को नुकसान पहुंचा. वहीं पाकिस्तान ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि केवल 2 सैनिक मारे गए और 3 घायल हुए हैं. पाकिस्तान के मुताबिक, अफगानियों के आंकड़े भ्रामक और झूठे हैं. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस बढ़ते संघर्ष पर गहरी चिंता जताई हैं. उन्होंने दोनों देशों से अपील की है कि वे सैन्य संघर्ष से बचें और संवाद के जरिए मतभेद सुलझाएं. 

सीमा पर हालात तनावपूर्ण
अफगानिस्तान के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में पकतिका, पकतिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों में पाकिस्तानी सैनिक पीछे धकेले गए. वहीं, पाकिस्तान ने अपने सुरक्षाबलों के दावे को सटीक बताया है और कहा कि अफगानियों के द्वारा किए गए नुकसान के दावे गलत हैं.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि देश की एकता और शांति से कोई समझौता नहीं होगा. अफगान तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान को “ज़ोरदार पलटवार” की चेतावनी दी हैं. इस बीच, क्षेत्रीय मध्यस्थता और कतर के प्रयासों से वार्ता की संभावना भी अब खतरे में पड़ गई हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: शहरी सत्ता का बड़ा फैसला आज, वोटों की गिनती शुरू
 

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां