मुंबई में टला बड़ा हादसा, लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों से हुआ विस्फोट.. तीन लोग झुलसे

मुंबई में टला बड़ा हादसा, लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों से हुआ विस्फोट.. तीन लोग झुलसे

मुंबई में टला बड़ा हादसा लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों से हुआ विस्फोट तीन लोग झुलसे 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुंबई के गोरेगांव पश्चिम इलाके में एक रिहायशी इमारत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे अचानक फट गए और आग भड़क उठी. यह घटना पेट्रोल पंप के सामने स्थित अनमोल टॉवर बिल्डिंग में हुई, जहां लिफ्ट के भीतर आग की तेज लपटों से तीन लोग झुलस गए.

जानकारी के अनुसार, एक युवक हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों के साथ लिफ्ट में सवार हुआ था. जैसे ही लिफ्ट चलने वाली थी, उसी दौरान एक गुब्बारा फट गया. पलभर में लिफ्ट के अंदर आग फैल गई और तेज लपटें उठने लगी. घटना इतनी अचानक हुई कि कुछ सेकंड के लिए लिफ्ट में लगा सीसीटीवी कैमरा भी धुएं और आग के कारण ठीक से रिकॉर्ड नहीं कर सका.

तीनों लोगों ने किसी तरह बचाई जान
लिफ्ट में मौजूद युवक और एक युवती समेत तीन लोग आग की चपेट में आ गए. हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए सभी ने तुरंत लिफ्ट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. इस घटना में तीन लोग झुलसे है, जिनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी हैं. इस खतरनाक हादसे की पूरी तस्वीरें और वीडियो इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. फुटेज में साफ दिखाई देता है कि गुब्बारा फटते ही लिफ्ट के अंदर अचानक आग भड़क उठती है और लोग घबराकर बाहर की ओर भागते हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल हैं.

क्यों खतरनाक है हाइड्रोजन वाले गुब्बारे?
जानकारी के मुताबिक, हाइड्रोजन गैस अत्यंत ज्वलनशील होती हैं. यह मामूली चिंगारी, घर्षण या गर्म सतह के संपर्क में आते ही आग पकड़ सकती हैं. बंद जगहों, जैसे लिफ्ट, में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे ले जाना बेहद जोखिम भरा होता हैं. गुब्बारा फटते ही गैस तेजी से ऑक्सीजन के साथ मिलती है और विस्फोट जैसी स्थिति पैदा हो सकती हैं. 

घटना के बाद विशेषज्ञों और नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने सोसाइटी प्रबंधन और आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के ज्वलनशील पदार्थों को रिहायशी इमारतों और बंद जगहों में ले जाने से बचें. साथ ही, बच्चों और युवाओं को भी हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों के खतरे के बारे में जागरूक करने की जरूरत बताई गई हैं. अगर समय रहते लोग लिफ्ट से बाहर नहीं निकलते, तो यह हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था. फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे कहां से लाए गए थे और उन्हें लिफ्ट में ले जाने की अनुमति कैसे मिली.

यह भी पढ़े: एपस्टीन फाइल्स से ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल, PM कीर स्टार्मर के नेतृत्व पर छाए संकट के बादल!
 

संबंधित सामग्री

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

झारखंड

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

झारखंड

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया