Thursday, Jul 10 2025 | Time 14:12 Hrs(IST)
  • केंद्र सरकार की खाद्य आपूर्ति टीम ने बेंगाबाद एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण, गोदाम में गंदगी का अंबार देख खाद आपूर्ति टीम ने एजीएम को जमकर लगाई फटकार
  • दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में तैयारी शुरू, हरमू में दिखेगा वृंदावन के प्रेम मंदिर का प्रारूप
  • रांची के रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे बैठक की अध्यक्षता
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में चक्रवाती तूफान 'फेंगल' का बढ़ता असर, कड़ी ठंड से जूझेंगे लोग, जानें क्या होगा मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update: झारखंड में चक्रवाती तूफान 'फेंगल' का बढ़ता असर, कड़ी ठंड से जूझेंगे लोग, जानें क्या होगा मौसम का हाल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में इस समय मौसम में एक अजीब सा बदलाव देखने को मिल रहा हैं. जहां एक ओर राज्य की राजधानी रांची सहित कई जिलों में धूप खिली हुई है, वहीं दूसरी ओर चक्रवाती तूफान ‘फंगल’ के कारण दिन के दौरान कड़ी ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं. इस तूफान का असर राज्य के अधिकांश हिस्सों में देखा जाएगा और कुछ खास क्षेत्रों में ठंड की समस्या बढ़ेगी.

 

क्या कहती है मौसम विभाग की रिपोर्ट?

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी और पश्चिमी भाग में चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ हैं. हालांकि इसका मुख्य असर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पर होगा लेकिन झारखंड में इसका आंशिक प्रभाव पड़ेगा. इससे अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और लोगों को दिन में भी सर्दी का अहसास होगा. खासकर दोपहर के समय, जब सूर्य की धूप के बावजूद सर्दी जैसी स्थिति बनेगी.

 


 

कैसा रहेगा आज का मौसम?

आज का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छा सकती है, जिससे यात्रा में दिक्कत हो सकती हैं. चक्रवाती तूफान ‘फंगल’ के कारण दिन के दौरान बादल छाए रहेंगे और आपको दोपहर में भी ठंड का अनुभव होगा, जो आमतौर पर शाम के समय होता हैं. मौसम विशेषज्ञों का यह कहना है कि यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती हैं.

 


कितना रहेगा तापमान?

आज देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोडरमा, लातेहार, चतरा, गढ़वा, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस होगा. इसके अलावा बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. साथ ही पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होगा.

 

जानें क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव?

चक्रवाती तूफान ‘फंगल’ के कारण पूरे देश में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा हैं. इस तूफान की दिशा और प्रभाव को लेकर मौसम विभाग लगातार अपडेट दे रहा हैं. साथ ही, राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों को अचानक ठंड और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ रहा हैं.

 
अधिक खबरें
राजधानी रांची में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बटन तालाब का बांध टूटने से मचा हड़कंप
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 1:23 PM

झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर आसमान से बारिश आफत बनकर आई. कल रात से ही रांची और आसपास के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही हैं, जिससे जनजीवन बेहाल हो गया हैं.

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न,अध्यक्ष बने कर्ण कुमार सिंह
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 12:41 PM

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया. वहीं, आज सुबह चुनाव परिणाम की घोषणा की गई. जिसमें कर्ण कुमार सिंह एवं रमेश उरांव की टीम की जीत हुई

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव; घर से निकलने से पहले चेक करें रूट
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:49 AM

अगर आप रांची में रहते हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक रूट जरूर चेक कर लें. रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में आज (10 जुलाई) को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया हैं.

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:23 AM

झारखंड में लगातार बारिश का दौर देखने के लिए मिल रहा हैं. राजधानी रांची में आज सुबह-सवेरे से ही झमाझम बारिश हो रही हैं. जिससे लोगों को कही आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. आज राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं. वहीं, गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भाकपा माले ने देशव्यापी हड़ताल को लेकर देवघर-रांची मुख्य मार्ग बरमसिया चौक पर किया जाम
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:01 PM

देशभर में प्रस्तावित चार श्रम कोड बिल के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव शेखर सुमन के नेतृत्व में बिरनी प्रखंड के बरहमसिया चौक पर रांची-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ.