Friday, Jul 4 2025 | Time 02:16 Hrs(IST)
झारखंड


Inauguration of Ratu Road Elevated Flyover LIVE: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया रातू रोड फ्लाइओवर का उद्घाटन, रांचीवासियों को दी बड़ी सौगात

Inauguration of Ratu Road Elevated Flyover LIVE: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया रातू रोड फ्लाइओवर का उद्घाटन, रांचीवासियों को दी बड़ी सौगात

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड फ्लाइओवर का फीता काटकर उद्घाटन किया. उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, राज्यसभा संसद महुआ मांझी मौजूद हैं. 

कुछ ही क्षण में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ओटीसी ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा भी मौजूद हैं. 
 
 


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे बिरसा चौक, भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
 
 

लंबे इंतजार के बाद 3 जुलाई यानी आज रांचीवासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है. आज रातू रोड फ्लाइओवर का उद्घाटन होने वाला है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कुछ देर में फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. गढ़वा में सौगात देने के बाद नितिन गडकरी रांची पहुंचेंगे. जानकारी के अनुसार खराब मौसम के वजह से नितिन गडकरी गढ़वा से गया गए. जहां से वह विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे. 
 
मौसम के कारण नितिन गडकरी की यात्रा में बदलाव, गढ़वा से हेलीकॉप्टर से गया रवाना
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की यात्रा में मौसम के कारण अचानक बदलाव आया है. गडकरी अब गढ़वा से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे गया जी रवाना हो गए हैं, जहां से वे सर्विस प्लेन के माध्यम से रांची पहुंचेंगे. रांची में वे आज शाम 6:00 बजे ओटीसी ग्राउंड पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और इस मौके पर रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद, वे सांसद संजय सेठ के आवास पर चाय-नाश्ते के लिए रुकेंगे, फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
 
खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को मिली उड़ान की मंजूरी नहीं
मंत्री गडकरी को गढ़वा से रांची दोपहर 2:30 बजे पहुंचने की योजना थी, लेकिन खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट के एटीसी ने हेलीकॉप्टर की उड़ान की अनुमति देने से इंकार कर दिया. सूत्रों के अनुसार, गडकरी का हेलीकॉप्टर छोटा और कम पावर वाला था, जो खराब मौसम में उड़ान भरने के लिए उपयुक्त नहीं माना गया. सुरक्षा कारणों से एटीसी ने किसी भी तरह के जोखिम से बचने की कोशिश की. पहले के कार्यक्रम के अनुसार, गडकरी को रांची पहुंचने के बाद रेडिएशन ब्लू होटल में भोजन करना था, उसके बाद वे ओटीसी ग्राउंड से फ्लाईओवर उद्घाटन स्थल तक जाने वाले थे. लेकिन मौसम की वजह से अब उनकी यात्रा की पूरी योजना बदल गई है.
 
क्या है फ्लाईओवर की खासियत
रांची के रातू रोड पर बना यह फ्लाइओवर 400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है, जिसकी लंबाई 3.57 किलोमीटर है और इसका रैंप 600 मीटर लंबा है. इसका निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ था और इसे पूरा करने में लगभग 26 महीने लगे. 
 
 
 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
टोटो पर गांजा लेकर भाग रहे थे तस्कर, पुलिस ने किया पीछा कर गिरफ्तार
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:37 PM

गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हनवारा-रामकोल मार्ग पर वाहन जांच के दौरान गांजा लदे एक टोटो को खदेड़कर पकड़ लिया. इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि टोटो से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से तीन किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर टोटो वाहन पर गांजा लेकर हनवारा की ओर जा रहे हैं.

महागामा में नो एंट्री उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई भारी वाहन जब्त
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:36 PM

अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासन ने नो एंट्री नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की.लंबे समय से महागामा मुख्य बाजार होते हुए भारी वाहनों की आवाजाही की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई थी, बल्कि आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.इसी

बिजली विभाग के खिलाफ मुखिया जिला परिषद सदस्य बेंगाबाद पावर सबस्टेशन में बैठे अनशन पर
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:29 PM

बिजली विभाग के लचर व्यवस्था से परेशान मुखिया, जिला परिषद में गुरुवार को बेंगाबाद के बिजली सब स्टेशन पर अनशन पर बैठ गए इन लोगों ने बताया कि बिजली विभाग से लोग परेशान हैं बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रही है 24 करोड रुपए की लागत से बने जल मीनार भी शोभा की वस्तु बनकर रह गई है इस जलमीनार से करीब करीब 2

चंदवा में अकीदतमंदों ने कामता कर्बला में की चादरपोशी
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:27 PM

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गुरुवार को मुहर्रम की सप्तमी पर कामता कर्बला में चादरपोशी की. अकीदतमंदों ने फातेहा पढ़ा, जिसके बाद सामूहिक रूप से राज्य व देश की तरक्की के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी. इस मौके पर कर्बला के समीप मेले जैसा नजारा दिखा. मेले में सभी दुकानों पर खरीददारी को लेकर महिलाओं व बच्चों की भीड़ जुटी रही.

सिसई प्रखण्ड में जयराम महतो का आगमन, झारखंड आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक का किया स्वागत
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:20 PM

झारखंड के टाईगर के नाम से प्रसिद्ध जेएलकेएम नेता सह डुमरी विधायक जयराम महतो का गुरुवार को गुमला में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सिसई प्रखण्ड मुख्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों के अनुरोध पर कुछ समय के लिए अपने काफिले के साथ रुके. जहां झारखंड आंदोलनकारी एवं जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर एवं बुके देक