Thursday, Jul 3 2025 | Time 23:24 Hrs(IST)
  • विधानसभा चुनाव जो लेकर क्षेत्र के प्रत्याशियों की गतिविधि तेज, कांग्रेस कर रही है 'चलो पंचायत चलो वार्ड' कार्यक्रम
  • पूरे भारत में सक्रिय है तिवारी गैंग, लोगों से विभिन्न तरीके से लूटता है रुपए
  • विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर मुंगेर में अनुमंडल पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कर रहे हैं पुनरीक्षण का कार्य
  • टोटो पर गांजा लेकर भाग रहे थे तस्कर, पुलिस ने किया पीछा कर गिरफ्तार
  • टोटो पर गांजा लेकर भाग रहे थे तस्कर, पुलिस ने किया पीछा कर गिरफ्तार
  • चंदवा में अकीदतमंदों ने कामता कर्बला में की चादरपोशी
  • चंदवा में अकीदतमंदों ने कामता कर्बला में की चादरपोशी
  • सिसई प्रखण्ड में जयराम महतो का आगमन, झारखंड आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक का किया स्वागत
  • सिसई प्रखण्ड में जयराम महतो का आगमन, झारखंड आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक का किया स्वागत
  • रिम्स में पिछले एक साल से खराब पड़ी है MRI मशीन, मरीजों को हो रही परेशानी
  • रिम्स में पिछले एक साल से खराब पड़ी है MRI मशीन, मरीजों को हो रही परेशानी
  • England vs India, 2nd Test: कप्तान शुभमन गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक, भारत ने रचा इतिहास
  • England vs India, 2nd Test: कप्तान शुभमन गिल का ऐतिहासिक दोहरा शतक, भारत ने रचा इतिहास
  • Cfore स्कूल रैंकिंग्स में लेडी के सी रॉय मेमोरियल स्कूल ने हासिल किया शहर में दूसरा स्थान
  • Cfore स्कूल रैंकिंग्स में लेडी के सी रॉय मेमोरियल स्कूल ने हासिल किया शहर में दूसरा स्थान
देश-विदेश


उत्तराखंड में भाजपा ने महेंद्र भट्ट पर जताया भरोसा,और हिमाचल के नये कप्तान राजीव बिंदल

भाजपा देश में खड़ी कर रही नये प्रदेश अध्यक्षों की टीम
उत्तराखंड में भाजपा ने महेंद्र भट्ट पर जताया भरोसा,और हिमाचल के नये कप्तान राजीव बिंदल
न्यूज 11 भारत

रांची/डेस्क: भाजपा ने देश में संगठन परिवर्तन का काम शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जद्दोजहद के बाद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए प्रदेश अध्य चुन लिया है. उत्तराखंड में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताया है. लेकिन हिमाचल प्रदेश को नया भाजपा अध्यक्ष मिल गया है. उत्तराखंड के संगठन चुनाव में महेंद्र भट्ट निर्विरोध चुने गए. प्रदेश और केन्द्रीय संगठन ने भी माना की महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड में पार्टी का काफी विकास हुआ है. इसलिए संगठन के चुनाव में उनके नेतृत्व को ही स्वीकार किया गया. महेंद्र भट्ट की सक्रियता प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काफी शानदार रही है. उन्होंने संगठन स्तर के साथ बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेहतर तरीके से जोड़ कर रखा. इसी का इनाम उन्हें मिला है कि वह दोबारा अध्यक्ष चुने गये.
 
वहीं बात करें हिमाचल प्रदेश के नये पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की तो, यहां भाजपा को नया अध्यक्ष मिला है.भले ही डॉ. राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नया चेहरा है, लेकिन जहां तक पहचान की बात की जाये तो वह प्रदेश में काफी चर्चित चेहरे हैं. हिमाचल बीजेपी उनके कद को देखते हुए उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिंदल के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि उनके नाम का वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्ताव किया और फिर निर्विरोध सहमति भी बनी.
 
बता दें कि भाजपा शीर्ष कमान इस समय प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव में व्यस्त तो है ही, फिलहाल उसका सबसे बड़ा ध्येय भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष देना है. जिसके लिए भाजपा कई महीनों से मगजमारी कर रही है. भाजपा सूत्र बता रहे हैं  कि शीघ्र ही पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल जायेगा.
 
अधिक खबरें
थाईलैंड की निलंबित पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा की सियासी चाल, नए कैबिनेट में संस्कृति मंत्री के रूप में ली शपथ
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 5:08 PM

थाईलैंड की निलंबित प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. गुरुवार को नए कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने संस्कृति मंत्री के तौर पर शपथ ली, हालांकि प्रधानमंत्री पद गंवाने के बावजूद वह सत्ता की राजनीति में सक्रिय बनी हुई हैं. पैटोंगटार्न, जिन्हें मंगलवार को प्रधानमंत्री पद से निलंबित कर दिया गया था, को अब थाई राजा ने संस्कृति मंत्री के पद पर नियुक्त किया है. यह पद थाईलैंड में सम्मानजनक तो है, लेकिन सीमित अधिकारों वाला है और इसमें रक्षा या विदेश नीति जैसे बड़े निर्णय नहीं होते.

बागेश्वर धाम में हादसा: धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से एक दिन पहले टीन शेड गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, आठ घायल
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 4:37 PM

बागेश्वर धाम में 4 जुलाई को पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले एक दुखद हादसा हुआ है. टीन शेड गिरने के कारण एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए हैं.

दिल्ली: नौकर ने डांट से नाराज़ होकर की महिला और बेटे की हत्या, घर के बाहर से बंद मिला दरवाज़ा
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 4:07 PM

दिल्ली के लाजपत नगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बुधवार सुबह 42 वर्षीय महिला रुचिका और उनके 14 वर्षीय बेटे कृष की घर के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. रुचिका का शव बेडरूम में और बेटे का शव बाथरूम में खून से लथपथ मिला. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि घर का दरवाज़ा बाहर से बंद था.

अनाया बांगर का जेंडर ट्रांजिशन! पिता संजय बांगर की बेटी ने सर्जरी के सफर में बयां की अपनी तकलीफ
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 2:18 PM

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर आज अपने साहसिक फैसले को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले जिनकी पहचान आर्यन के तौर पर थी, वे अब अनाया बन चुकी हैं. अनाया एक ट्रांसजेंडर महिला है और इंग्लैंड से लौटने के बाद उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की सच्चाई सबके सामने रखी.

बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा! जन्मदिन से पहले मची अफरा-तफरी, टेंट गिरने से श्रद्धालु की मौत, कई घायल
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 12:40 PM

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालुओं पर अचानक टेंट गिर गया, जिससे अयोध्या से आए एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई और 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.