Thursday, Jul 10 2025 | Time 09:27 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड


बिहार चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस ने साइबर थाने में BJP आईटी सेल के खिलाफ की लिखित शिकायत, राहुल गांधी की छवि धूमिल करने का आरोप

बिहार चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस ने साइबर थाने में BJP आईटी सेल के खिलाफ की लिखित शिकायत, राहुल गांधी की छवि धूमिल करने का आरोप

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रांची साइबर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बीजेपी के आईटी सेल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. कांग्रेस ने बीजेपी पर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम को गुमराह करने और पार्टी नेता राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है.

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी आईटी सेल ने जानबूझकर सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे राहुल गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश की गई. यह मामला बिहार में महिला कांग्रेस द्वारा किए गए स्वच्छता अभियान से जुड़ा हुआ है, जिसमें सैनिटरी पैड का वितरण किया जा रहा था.

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संदर्भ में साइबर थाने में आवेदन दिया और मांग की कि इस मामले की जांच की जाए, साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इस शिकायत में बीजेपी आईटी सेल की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं और आरोप लगाया गया है कि यह एक सुनियोजित प्रयास था, जिसका उद्देश्य चुनावी माहौल को प्रभावित करना था.

 


 

 

 


 


 


 


 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
जुलाई 10, 2025 | 10 Jul 2025 | 8:23 AM

झारखंड में लगातार बारिश का दौर देखने के लिए मिल रहा हैं. राजधानी रांची में आज सुबह-सवेरे से ही झमाझम बारिश हो रही हैं. जिससे लोगों को कही आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. आज राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं. वहीं, गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भाकपा माले ने देशव्यापी हड़ताल को लेकर देवघर-रांची मुख्य मार्ग बरमसिया चौक पर किया जाम
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:01 PM

देशभर में प्रस्तावित चार श्रम कोड बिल के खिलाफ हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव शेखर सुमन के नेतृत्व में बिरनी प्रखंड के बरहमसिया चौक पर रांची-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ.

राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

चंदवा प्रखंड में लगभग 150 अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:37 PM

: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास को पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. गृह प्रवेश कार्यक्रम के मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद एवं बीडीओ चंदन