Saturday, Jul 12 2025 | Time 13:47 Hrs(IST)
  • पूर्व मंत्री आलमगीर आलम खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, ऑर्डर कॉपी का अध्ययन के बाद में दाखिल करेंगे जमानत की अर्जी
  • बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को CID ने किया गिरफ्तार
  • आज 51 हजार युवाओं को PM मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची के CCL सभागार में लगा है रोजगार मेला
  • एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज, मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हुए शामिल
  • गढ़वा के मेढ़ना कला और लापो में गढ़वा एसडीएम के आदेश पर 60 ट्रैक्टर अवैध बालू किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
  • पतरातू में सांड का आतंक, हमले से दो घायल
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
झारखंड


झारखंड में बारिश का कहर! 8 जिलों में आंधी तूफान की संभावना: कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी

झारखंड में बारिश का कहर! 8 जिलों में आंधी तूफान की संभावना: कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड पर मौसम का कहर अगले 24 घंटों तक जारी रहने की आशंका है. IMD और हाइड्रोमेट डिवीजन की फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

 

12 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने सोमवार शाम 5:30 बजे तक रांची समेत 12 जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है. ये जिले हैं: गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो.

 

इन 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने 8 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें शामिल हैं: गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम. इन जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी संभावना है.

 

मानसून ट्रफ डालटनगंज से होकर गुजर रहा

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून ट्रफ फिलहाल झारखंड के डालटनगंज से गुजर रहा है, जिसका असर सोमवार को अधिक देखने को मिलेगा. पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हुई. लातेहार के चंदवा में सर्वाधिक 90.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, डालटनगंज में 19.6 मिमी वर्षा हुई.

 

झारखंड में सामान्य से अधिक बारिश

अब तक झारखंड में 1 जून से 6 जुलाई तक 417.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में 246.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. यानी इस बार राज्य में सामान्य से 69% अधिक वर्षा दर्ज की गई है.

 

गोड्डा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8°C और गुमला में न्यूनतम तापमान 21.6°C रिकॉर्ड किया गया. राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य या उससे अधिक वर्षा हो चुकी है, जबकि सिर्फ 4 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को CID ने किया गिरफ्तार
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 12:50 PM

बोकारो के तेतुलिया मौजा में करीब पांच सौ करोड़ के कीमत वाली बेशकीमती करीब एक सौ एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज बनाकर हड़पने और बेचने के मामले में किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया

आज 51 हजार युवाओं को PM मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची के CCL सभागार में लगा है रोजगार मेला
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:10 AM

पीएम मोदी आज शनिवार (12 जुलाई) को देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों के तहत 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.

बिरनी: गर्भपात के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा; एएनएम फरार
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 11:40 AM

बिरनी, प्रखण्ड के जुठाहाआम स्थित एक निजी क्लिनिक में गर्भपात के दौरान एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने निजी क्लिनिक के सामने शव को रखकर जमकर हंगामा किया. भरकट्टा ओपी एवं बिरनी पुलिस के प्रयास से हंगामा शांत हुआ एवं शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया. मृतक महिला की पहचान देवघर जिला अंतर्गत सारठ थाना के गन्ड़ाजोरी निवासी छोटेलाल सोनी की 25 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई.

एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज, मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हुए शामिल
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 11:16 AM

एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज आज से हुआ. दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद शामिल हुए.

देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 7:22 AM

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के पहले दिन उपायुक्त सह दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा बैद्यनाथधाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक व दुरूस्त इंतजाम को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया.