Friday, Jul 18 2025 | Time 16:30 Hrs(IST)
  • झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव को दी गई विदाई, विशेष समारोह का आयोजन
  • झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव को दी गई विदाई, विशेष समारोह का आयोजन
  • BREAKING: हजारीबाग खनन विभाग में ED की दबिश, अवैध खनन से जुड़े मामले की कर रही जांच
  • BREAKING: हजारीबाग खनन विभाग में ED की दबिश, अवैध खनन से जुड़े मामले की कर रही जांच
  • दिल्ली में होगा भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन, झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन भी होंगे शामिल
  • दिल्ली में होगा भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन, झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन भी होंगे शामिल
  • आंखें खोलिये तेजस्वी बाबू, 1% नहीं, 42%-43% को भी देखिये, 2015 और 2020 के चुनाव पर भी डालिए नजर!
  • आंखें खोलिये तेजस्वी बाबू, 1% नहीं, 42%-43% को भी देखिये, 2015 और 2020 के चुनाव पर भी डालिए नजर!
  • Ranchi Police: रांची जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश
  • Ranchi Police: रांची जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश
  • 20 जुलाई को रांची में दो बड़ी परीक्षाएं, इन जगहों पर सुबह 7 बजे से निषेधाज्ञा लागू
  • वन विभाग के दो सदस्यीय ज्वाइंट जांच कमिटी रिपोर्ट में खुलासा, FC कंडीशन का उल्लंघन कर सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन कर रही है NTPC
  • सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका, 'लैंड फॉर जॉब' मामले में ट्रायल पर रोक से इनकार
  • सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को झटका, 'लैंड फॉर जॉब' मामले में ट्रायल पर रोक से इनकार
  • सिल्ली विधायक अमित महतो ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ छेड़ा मोर्चा, पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई
झारखंड » रांची


रांची के स्वर्णरेखा नदी की धारा के बीच छिपा है '21 शिवलिंगों' का रहस्यमयी धाम, नागवंशी इतिहास से जुड़ी है अद्भुत आस्था की कहानी

रांची के स्वर्णरेखा नदी की धारा के बीच छिपा है '21 शिवलिंगों' का रहस्यमयी धाम, नागवंशी इतिहास से जुड़ी है अद्भुत आस्था की कहानी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया क्षेत्र में एक अनोखी धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर मौजूद है, जो अब भी लोगों की नजरों से काफी हद तक ओझल हैं. स्वर्णरेखा नदी की चट्टानों के बीच स्थित यह स्थल किसी मंदिर का परिसर नहीं बल्कि प्रकृति के आंगन में बसी शिवभक्ति की एक रहस्यमयी विरासत हैं. यहां भगवान शिव के 21 प्राचीन शिवलिंग नदी की धाराओं के बीच चुपचाप विराजमान है, जो श्रद्धालुओं के लिए चमत्कारी अनुभव से कम नहीं.

 

यह स्थल उस समय की कहानी कहता है जब नागवंशी शासकों का झारखंड पर शासन था. इतिहासकारों और स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, लगभग 400 वर्ष पहले नागवंशी राजाओं ने इसे अपनी रानियों की संतान प्राप्ति की तपस्थली के रूप में स्थापित किया था. सावन के महीने में यहां की रौनक देखते ही बनती है, जब शिवभक्त जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ते हैं.

 

यहां सबसे खास बात यह है कि ये शिवलिंग किसी आधुनिक निर्माण का परिणाम नहीं बल्कि प्रकृति की गोद में शिव की अलौकिक उपस्थिति के प्रतीक हैं. जब स्वर्णरेखा की लहरें इन शिवलिंगों को छूती है तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे मां गंगा स्वयं शिव का अभिषेक कर रही हो. भक्तों की मान्यता है कि यहांजलाभिषेक करने से विशेष रूप से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस स्थल का सौंदर्य केवल धार्मिक ही नहीं प्राकृतिक दृष्टि से भी दुर्लभ हैं. हरमू और स्वर्णरेखा नदियों के संगम पर स्थित यह स्थान साल में एक बार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक विशाल मेले का भी गवाह बनता है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं.

 

हालांकि, आज यह अलौकिक धरोहर संकट के दौर से गुजर रही हैं. कभी जहां साफ पानी और हरियाली थी, वहां अब गंदगी, प्लास्टिक और नालों का पानी बहता हैं. श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को धार्मिक-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए और स्वर्णरेखा नदी की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए.

 

‘इक्कीसो महादेव धाम’ के रूप में पहचाना जाने वाला यह स्थान अब धीरे-धीरे स्थानीय प्रयासों से पुनर्जीवित हो रहा हैं. यह सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक आत्मा और नागवंशी विरासत की जीती-जागती गाथा हैं. यहां जब श्रद्धालु जल चढ़ाते है तो वे केवल एक परंपरा का पालन नहीं करते, बल्कि वे अपने भीतर की आस्था और पुरखों की श्रद्धा को फिर से जीवित करते हैं. शिव की शरण में बसी यह चट्टानी गाथा अब एक नई पहचान की राह पर है, जरूरत है बस एक संवेदनशील पहल की, ताकि यह विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी उतनी ही श्रद्धा और गौरव के साथ मिल सके.

 

अधिक खबरें
Ranchi Police: रांची जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 3:00 AM

रांची जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला हो गया है. इको लेकर एसएसपी सह DIG चंदन सिन्हा ने आदेश जारी किया. सिकिदरी, मुरी और दलादली के प्रभारी बदले गए हैं.

20 जुलाई को रांची में दो बड़ी परीक्षाएं, इन जगहों पर सुबह 7 बजे से निषेधाज्ञा लागू
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 2:46 PM

20 जुलाई को राजधानी रांची में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो बड़ी परीक्षाएं होने वाली हैं. परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई हैं. जिला प्रशासन ने साफ़ कहा है कि परीक्षा वाले दिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी.

सिल्ली विधायक अमित महतो ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ छेड़ा मोर्चा, पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 2:11 PM

रांची जिला अंतर्गत सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे थाना क्षेत्र स्थित ईचाहातु बालू घाट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक अमित महतो ने देर रात से अवैध बालू खनन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया. उन्हें सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू तस्करी हो रही है.

कोटशिला रेंज के जाबर-सिमनी जंगल में तेंदुओं की मौजूदगी, ग्रामीणों में दहशत
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 1:20 PM

झारखंड की सीमा से सटे कोटशिला रेंज के जाबर-सिमनी जंगल में तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में पहली बार तेंदुए के एक जोड़े की स्पष्ट तस्वीरें सामने आई हैं.

सिल्ली कॉलेज में भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती एवं जागरूकता अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 9:46 PM

सिल्ली कॉलेज सिल्ली के सभागार में गुरुवार को भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती एवं जागरूकता अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. रांची और झारखंड के युवा अधिक से अधिक संख्या भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हों, रोजगार के साथ राष्ट्र सेवा का अवसर उन्हें मिल सके इस उद्देश्य के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पहल