Monday, Jul 21 2025 | Time 10:46 Hrs(IST)
  • JCB बनी एंबुलेंस! राजस्थान में गर्भवती को ऐसे पहुंचाया अस्पताल, Video देख रह जाएंगे हैरान
  • मानवता हुई शर्मसार! ऑटो रिक्शा में बच्चे पर पिटबुल छोड़ हंसा रहा था मालिक, देखें Video
  • सावन की दूसरी सोमवारी में शिवालयों में उमड़ी भीड़
  • Monsoon session of Parliament 2025: आज से शुरू, हंगामे के आसार
  • Monsoon session of Parliament 2025: आज से शुरू, हंगामे के आसार
  • गाजियाबाद से अब सीधे उड़ान भरें पटना, गोवा और मुंबई तक हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की नई शुरुआत
  • भांजे संग इश्क में डूबी 4 बच्चों की मां, पति ने खुद भेजा प्रेमी के पास - सालों से चल रहा था अफेयर!
  • Sawan Second Somwar 2025: सावन का दूसरा सोमवार आज, भोलेनाथ की पूजा का शुभ संयोग जानें विधि और मुहूर्त
  • सारा तेंदुलकर का फ्रांस में दिखा नया लुक, फैंस का Photo से नजर हटाना हुआ मुश्किल!
  • सारा तेंदुलकर का फ्रांस में दिखा नया लुक, फैंस का Photo से नजर हटाना हुआ मुश्किल!
  • Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बरसेगा कहर, 24 जुलाई से मचेगा मानसून का तांडव वज्रपात और तूफान का अलर्ट
  • गुजरात में महसूस हुए भूंकप के झटके, अरुणाचल प्रदेश में भी हिली धरती इतनी तीव्रता से आया भूकंप
देश-विदेश


विश्व जनसंख्या दिवस 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे? जानें इसकी शुरुआत, उद्देश्य और थीम

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे? जानें इसकी शुरुआत, उद्देश्य और थीम
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को दुनिया में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़े सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ष 2050 तक दुनिया की आबादी 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है.

 

कब हुई थी इसकी शुरुआत?

विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)  की गवर्निंग काउंसिल द्वारा की गई थी. इसकी प्रेरणा 11 जुलाई 1987 से मानी जाती है, जब दुनिया की जनसंख्या 5 अरब के आंकड़े को पार कर गई थी. इसी ऐतिहासिक क्षण को चिन्हित करने के लिए इस दिन को हर साल मनाने का निर्णय लिया गया.

 

भारत बना दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश

वर्ष 2025 में भारत की जनसंख्या 1.46 बिलियन से ज्यादा होने का अनुमान है, जिससे यह चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है. दूसरी ओर, चीन की जनसंख्या लगभग 1.41 बिलियन के करीब है.

 

क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस?

विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य सिर्फ संख्या की बात करना नहीं है, बल्कि इसके प्रभावों पर ध्यान दिलाना है. लगातार बढ़ती जनसंख्या से भुखमरी, गरीबी, बेरोजगारी, जल संकट और प्रदूषण जैसी समस्याएं गंभीर होती जा रही हैं. कई देशों में संसाधनों की उपलब्धता घटती जा रही है, जिससे लोगों के जीवन स्तर पर बुरा असर पड़ रहा है. इस दिन के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर जागरूक किया जाता है.

 

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम क्या है?

हर साल इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है. वर्ष 2025 की थीम है: "युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण दुनिया में अपनी मनचाही फैमिली बनाने के लिए सशक्त बनाना". इसका मकसद है युवाओं को सही जानकारी और संसाधन मुहैया कराना ताकि वे अपने भविष्य के लिए संतुलित पारिवारिक निर्णय ले सकें.

 

इस दिन का महत्व क्यों है?

आज के समय में जब संसाधनों की कमी, रोजगार की अनिश्चितता और शिक्षा का अभाव लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं, तब जनसंख्या को नियंत्रित करना और उसके प्रति जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है. स्वस्थ समाज और टिकाऊ भविष्य के लिए यह जरूरी है कि जनसंख्या और संसाधनों के बीच संतुलन बना रहे. यह दिन सरकारों, संगठनों और आम नागरिकों को मिलकर सकारात्मक कदम उठाने की प्रेरणा देता है. विश्व जनसंख्या दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि अगर समय रहते हम जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नहीं कर पाए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. इसलिए इस दिन को मनाना और इसकी भावना को समझना हम सभी की जिम्मेदारी है.

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
मानवता हुई शर्मसार! ऑटो रिक्शा में बच्चे पर पिटबुल छोड़.. हंसा रहा था मालिक, देखें Video
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:12 AM

मुंबई के पूर्वी उपनगर से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने सभी को हैरान कर दिया हैं. यहां एक 11 साल के मासूम बच्चे पर पिटबुल से जानबूझकर हमला करवाया गया और सबसे हैरानी की बात ये कि जन बच्चा चीखता-चिल्लाता रहा, तब कुत्ते का मालिक पास बैठकर हंसता रहा.

पहले आधार दिखाओ, फिर मुर्गा ले जाओ! ये कैसा स्कीम.. दंपत्ति ने फ्री में बेचे 5000 किलो चिकन
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:34 AM

अक्सर लोगों को फ्री में राशन का सामान या छोटे-मोटे घर के घरेलू सामान बेचते हुए देखा गया हैं. लेकिन पुणे के धनोरी इलाके में एक अनोखा और दिलचस्प नजारा देखने को मिला हैं. जहां सिर्फ आधार कार्ड दिखा कर लोग मुर्गा ले जा रहे हैं. 'आधार दिखाओ, मुर्गा ले जाओ' के इस पहल के तहत 5000 किलो चिकन का मुफ्त वितरण किया गया. इस आयोजन ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को आकर्षित किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोरी हैं.

Monsoon session of Parliament 2025: आज से शुरू, हंगामे के आसार
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:31 AM

संसद का मानसून सत्र 2025 आज से शुरू हो गया है. यह सत्र 21 अगस्त तक चलेगा और इस दौरान कुल 21 बैठकें होंगी. सत्र की शुरुआत से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है,

गाजियाबाद से अब सीधे उड़ान भरें पटना, गोवा और मुंबई तक.. हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की नई शुरुआत
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:13 AM

दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए हवाई सफर अब पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो गया हैं. गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अब सीधे 9 प्रमुख शहरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं. शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने इन उड़ानों का उद्घाटन किया.

भांजे संग इश्क में डूबी 4 बच्चों की मां, पति ने खुद भेजा प्रेमी के पास - सालों से चल रहा था अफेयर!
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 8:08 AM

भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 25 साल की शादी और चार बच्चों की मां एक महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ रहने की जिद ठानी और पति ने आखिरकार पंचायत के बाद उसे इजाजत दे दी.