न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची जिले के छह पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनाए जाने के बाद उनके लिए एक गरिमामय पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम डीआईजी सह एसएसपी कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही.
नव प्रोन्नत डीएसपी दी गई शुभकामनाएं
इस मौके पर जोनल आईजी रांची रेंज मनोज कौशिक, एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और सिटी एसपी अजित कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे. अधिकारियों ने नव प्रोन्नत डीएसपी को बैच लगाकर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
64 पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नत किया गया
आईजी मनोज कौशिक ने इस अवसर पर झारखंड सरकार का आभार जताते हुए कहा कि हाल ही में राज्यभर में 64 पुलिस निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नत किया गया है, जो पुलिस महकमे को नई ऊर्जा और नेतृत्व देगा. उन्होंने कहा कि यह न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि विभाग के लिए भी गर्व की बात है.
पदोन्नत किए गए पुलिस अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
दयानंद कुमार, आलोक कुमार, मनोज कुमार, महेश्वर प्रसाद रंजन, तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, विजय कुमार सिंह