Wednesday, Jul 23 2025 | Time 01:47 Hrs(IST)
झारखंड


रांची में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के सरकारी आवास की दीवार गिरी, दो युवक घायल

रांची में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के सरकारी आवास की दीवार गिरी, दो युवक घायल
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के सरकारी आवास की बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई, जिससे वहां से गुजर रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब श्याम उरांव और विनय कुमार किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश के बीच बाउंड्री वॉल उनकी बाइक पर आकर गिर गई. दोनों युवक मलबे के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर दीवारों की स्थिति की जांच कराए जाने और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

 


 

 

 


 


 


 


 

अधिक खबरें
1 अगस्त से आहूत झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के लिए मंत्रियों को बांटे गये काम
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 11:05 PM

झारखंड का विधानसभा सत्र आगामी 1 अगस्त से आहूत है, इस विधानसभा सत्र के लिए राज्य के मंत्रियों के बीच उनके कार्यों का बंटवारा कर दिया गया. मंत्रियों को बांटे गये कार्य इस प्रकार हैं-

झारखंड सचिवालय सेवा के प्रशाखा अधिकारियों तबादला, अधिसूचना जारी
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:45 AM

झारखंड सचिवालय सेवा अंतर्गत प्रशाखा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. मंगलवार को विभागीय स्थापना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसकी सूची निम्न प्रकार है-

चाय दुकान के संचालक को अचानक हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला, हुए घायल
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:26 PM

बरमसिया ओपी क्षेत्र के हाबुली मोड़ पर चाय दुकान के संचालक इसी ओपी क्षेत्र के अड़ीता गांव निवासी 55 वर्षीय मिठू सिंह पर हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला कर घायल की गया है. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी में इलाज के लिए पहुंचाया गया. घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. जब घायल अपने दुकान पर था. इसी क्रम में पहुंचे कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर बहस करते हुए उसपर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मिठू के सिर समेत अन्य अंगों पर गंभीर चोट लगी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनक्यारी जाने के क्रम में पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी को घटना की जानकारी मिट्ठू सिंह ने दिया.

झारखंड के विकास को लेकर मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ की बैठकें, पर्यटन और उच्च शिक्षा सकारात्मक संवाद
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:22 PM

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज्य के विकास समेत कई मुद्दों पर दिल्ली में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाक़ात की और उनके साथ सार्थक संवाद भी किया. मंत्री ने इन बैठकों में पर्यटन, शहरी आधारभूत ढांचा तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखाव

बोकारो स्टील प्लांट बड़ा हादसा, मजदूर काम करते समय लोको चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल, कटा हाथ
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 9:58 PM

बोकारो स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे में मजदूर का बाया हाथ कट गया है. SMS -1 में काम के दौरान यह हादसा हुआ. घायल मजदूर स्वास्तिक इंटरप्राइजेज में काम करता था. वह लोको को डी कपल कर रहा था. इसी दौरान उस पर लोको उस पर चढ़ गया. ठेका मजदूर का नाम