न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज्य के विकास समेत कई मुद्दों पर दिल्ली में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाक़ात की और उनके साथ सार्थक संवाद भी किया. मंत्री ने इन बैठकों में पर्यटन, शहरी आधारभूत ढांचा तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ मुलाकात की. इस मुलाकात में रांची के अशोक होटल के झारखंड सरकार को हस्तांतरण पर सैद्धांतिक सहमति बनी. इसके अलावा स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत चण्डील, नेतरहाट एवं तेनुघाट में ईको-टूरिज्म परियोजनाओं का विकास पर भी चर्चा हुई. IITTM मॉडल पर आधारित Specialized Tourism Institute की स्थापना, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेलों के झारखंड में आयोजन, पुरातात्विक एवं विरासत स्थलों के संरक्षण और संवर्धन पर भी चर्चा हुई.
सुदीव्य कुमार साहेबगंज के सांसद विजय कुमार हांसदा, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिले. इस दौरान नमामि गंगे परियोजना, दामोदर घाटी निगम से झारखंड हेतु जल आवंटन, रांची मल प्रबंधन हेतु वित्तीय सहायता आदि विषयों पर वार्ता हुई तथा सार्थक आश्वासन भी मिला.
सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उच्च शिक्षा की स्थिति पर गंभीर चर्चा की और उच्च शिक्षा से जुड़ी कई परियोजनाओं पर चर्चा की और अपेक्षित सहयोग मांगा.