Sunday, Aug 10 2025 | Time 12:38 Hrs(IST)
  • PM Modi in Bengaluru: PM मोदी ने दी नई मेट्रो लाइन की सौगात, तीन वंदे भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
  • हुसैनाबाद की स्टेशन रोड की दुर्दशा से जनता बेहाल, सड़क की बदहाली राहगीरों के लिए बनी खतरा
  • शिक्षा और समाजसेवा के लिए याद किये जायेंगे श्याम सुंदर महतो : जोबा माझी
  • जमशेदपुर में हाईटेक ISBT का निर्माण शुरू, सफर होगा और भी आरामदायक व सुविधाजनक
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की परंपरा, नेमरा में रीति-रिवाजों को निभा रही कल्पना सोरेन, देखें तस्वीरें
  • अति सुदूर वर्ती क्षेत्र में जल संकट गहराया, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
  • खूंटी में सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देश
  • वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान आग, पुजारी समेत 9 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
  • झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
  • पूर्णिया रेडलाइट एरिया पर पुलिस का छापा: नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 5 महिला दलाल समेत 14 गिरफ्तार
  • रांची: पुंदाग में 19 वर्षीय युवती ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
  • पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा शांति का विशेष अभियान
  • गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को रांची स्मार्ट सिटी ने भेजा नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
  • बोकारो-तेतुलिया वन भूमि घोटाला: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ने सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को लिखा पत्र
झारखंड


पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला

पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला

सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत


पतरातू/डेस्क: पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में पार्टी द्वारा चलाई जाए रही राष्ट्रव्यापी बाबा साहब अंबेडकर सम्मान मार्च का आयोजन पतरातू ब्लॉक मोड़ स्थित बाबा साहब के प्रतिमा से माल्यार्पण कर ग्राम साँकूल स्थित बाबा साहब की प्रतिमा तक निकाली गई.

 

जिसमें बाबा साहब के सम्मान में कांग्रेस में मैदान में, बाबा साहब का अपमान -नहीं सहेगा हिंदुस्तान,अमित शाह इस्तीफा दो ,बाबा साहब अमर रहे, भारतीय संविधान जिंदाबाद, जय बापू जय भीम के नारे लगे. वहीं प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल ने बताया कि बाबा साहब सम्मान मार्च आज पूरे देश के सभी जिलों एवं प्रखंडों में कांग्रेस जनो एवं बाबा साहब के अनुनायियों द्वारा आक्रोश में किया जा रहा है. ज्ञात हो कि विगत दिनो देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह द्वारा सदन में बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी की गई थी. जिसका हम विरोध करते हुए पूरे देश में बाबा साहब के सम्मान में सम्मान मार्च कर रहे हैं. जिस तरीके से भाजपा एवं आरएसएस द्वारा बार-बार बाबा साहब, संविधान और आरक्षण पर हमला किया जा रहा है. आज आवश्यकता है कि देश की जनता को संविधान बचाने हेतु जागरूक किया जाए और सड़कों पर उतरकर इसका पूर जोर विरोध किया जाए.

 

सम्मान मार्च में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी चमन लाल, रूचन पांडे, प्रेम विश्वकर्मा, सुरेंद्र, राम लखन राम, डॉ. केके शर्मा, बबीता सिंह ,खुशबू देवी, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह, मोहम्मद सरफराज , इकबाल हुसैन ,रामकुमार राम, मुकेन्द्र सिंह, मथुरा राम, वीरेंद्र राम, बिरजू राम, राजू राम, विश्वनाथ कुमार, दिनेश दास, मो. माहताब, शिवा करमाली सहित दर्जनो लोग शामिल थे. 
अधिक खबरें
झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज.. जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:38 AM

झारखंड की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन हैं. 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत का बचपन संघर्षों से भरा रहा. उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें राजनीति के मैदान में उतार दिया, जहां उन्होंने सफलता के नए आयाम छुए.

झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:37 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को शहर में सिंगल-यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया हैं. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार द्वारा तीन साल पहले प्रतिबंध लगाने के बावजूद, रांची में हर महीने लगभग 45 टन सिंगल-यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा हैं.

रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:13 AM

आज 10 अगस्त को JSCA (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) की पहली एजीएम सुबह 11 बजे शुरू होगी. यह बैठक अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी. इस AGM में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है, जो आने वाले समय में JSCA के कार्यों और विकास की दिशा तय करेंगे.

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:12 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

स्वर्णरेखा नदी में मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 9:10 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवती का शव बहता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि वह काशी डी हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.