Tuesday, Jul 8 2025 | Time 11:24 Hrs(IST)
  • पूर्णिया में अंधविश्वास बना पांच लोगों की मौत का कारण, तांत्रिक के कहने पर जिंदा जलाया गया पूरा परिवार
  • Tariff Bomb: ट्रंप ने 14 देशों पर लगाया भारी आयात शुल्क, लेकिन भारत से व्यापार समझौते का दिया संकेत
  • चांडिल:आसमान में काले घने बादल, लगातार बारिश जारी
  • बागेश्वर धाम में फिर हादसा: ढाबे की दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत, 11 घायल
  • सिल्ली में बारिश बनी कहर, ठाकुर लोहार का घर जमींदोज; प्रशासन मौन
  • पटना एनकाउंटर: गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी को STF ने सुबह-सुबह मारी गोली
  • फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा, नदी में बहा युवक, जानिए मामला
  • अवैध शराब का मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब, नकली रैपर बरामद
  • Jharkhand weather alert: सावधान! झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची में 155% ज्यादा वर्षा
देश-विदेश


Lord Shiva : भगवान भोलेनाथ क्यों धारण करते हैं, त्रिशूल, गंगा, चंद्रमा, नाग और भस्म ? जानिए पौराणिक कथाओं में वर्णित रहस्य

Lord Shiva : भगवान भोलेनाथ क्यों धारण करते हैं, त्रिशूल, गंगा, चंद्रमा, नाग और भस्म ? जानिए पौराणिक कथाओं में वर्णित रहस्य
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: कहा जाता है कि जिसका कोई नहीं होता है उसके भगवान भोलेनाथ होते है. इसलिए शायद यही कारण है कि भूत और प्रेतों को भी भगवान भोलेनाथ अपने शरण में रखते है. मगर क्या आप जानते है भोलेनाथ अपने हाथ में त्रिशूल-डमरू, सिर पर चंद्रमा, गले में नाग और जटा में गंगा क्यों धारण करते है ? आइए आज इन्हीं पौराणिक कथाओं में वर्णित रहस्यों के बारे में जानते है. 

 

भगवान शिव ने इसलिए धारण की थी गंगा

कथाओं में कहा गया है कि अपने पूर्वजों को जीवन-मरण के दोष से मुक्त करने के लिए महाराज भागीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए कठोर तप किया. मां गंगा इससे प्रसन्न हुई और पृथ्वी पर आने के लिए तैयार हो गईं. मगर उन्होंने भागीरथ से कहा कि उनका वेग पृथ्वी सहन नहीं कर पाएगी और रसातल में चली जाएगी. भागीरथ ने यह सुनकर भगवान भोलेनाथ की आरधना की. इसके बाद भगवान शिव उनकी पूजा से प्रसन्न हुए और भागीरथ को वरदान मांगने को कहा. इसके बाद भागीरथ ने अपनी मनोरथ कही. फिर जैसे ही गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई भगवान भोलेनाथ ने उनका अभिमान चूर करने के लिए अपनी जटाओं में उन्हें कैद कर लिया. हालांकि माफी मांगने के बाद भोलेनाथ ने गंगा को मुक्त कर दिया.  

 

भगवान शिव ने शीश पर क्यों धारण किया था चंद्रमा

भगवान भोलेनाथ के शीश पर चंद्रमा धारण करने को लेकर शिव पुराण में कथा मिलती है. कथा के अनुसार अपनी 27 कन्याओं का विवाह महाराज दक्ष ने चंद्रमा के साथ किया था. मगर चंद्रमा रोहिणी से अत्यधिक प्रेम करते थे. इसकी शिकायत दक्ष की पुत्रियों ने की. फिर दक्ष ने चंद्रमा को क्षय रोग से ग्रसित होने का श्राप दिया. चंद्रमा ने इससे बचने के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा की. चंद्रमा की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान भोलेनाथ ने उनके प्राणों की रक्षा की. इसके साथ ही चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया. मगर आज भी चंद्रमा के घटने-बढ़ने का कारण महाराज दक्ष का श्राप ही माना जाता है.   

 

माहदेव के त्रिशूल धारण करने का रहस्य

पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि सृष्टि के आरंभ से ही भगवान भोलेनाथ के हाथों में त्रिशूल का जिक्र मिलता है. कहा जाता हैं कि जब भगवान भोलेनाथ प्रगट हुए तो उनके साथ ही तम, अरज और असर ये तीन गुण भी उत्पन्न हुए. यही तीन गुण त्रिशूल के रूप में परिवर्तित हुए. क्योंकि सामंजस्य बनाए रखना इन तीनों गुणों में बेहद आवश्यक था. इसलिए भगवान भोलेनाथ ने इन तीनों गुणों को त्रिशूल के रूप में धारण किया.

 

भोलेनाथ के डमरू का धारण करने का रहस्य

पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि जिस तरह से सृष्‍ट‍ि में सामंजस्‍य बनाए रखने के लिए असर, तेज और तम गुण को भगवान भोलेनाथ ने त्रिशूल रूप में धारण किया था. ठीक वैसे ही उन्‍होंने डमरू का धारण सृष्टि के संतुलन के लिए किया था. कहा जाता है कि जब देवी सरस्वती का प्राकट्य हुआ तो उन्होंने वीणा के स्‍वरों से सृष्टि में ध्‍वन‍ि का संचार किया. मगर ऐसा कहा जाता है कि वह ध्वनी सुर और संगीत हीन थी. फिर भगवान भोलेनाथ ने नृत्य किया और 14 बार डमरू बजाया. ऐसी मान्यता है कि संगीत के धुन और ताल का जन्म डमरू की उस ध्वनी से ही हुआ. इसके साथ ही डमरू को ब्रह्मदेव का स्वरुप भी माना जाता है. 

 

इसलिए नागराज वासुकी को भोलेनाथ ने किया था धारण

भगवान भोलेनाथ के गले में लिपटे नाग को देख कर आपको यकीनन ही यह ख्याल आता होगा कि भगवान भोलेनाथ ने नाग को अपने गले में स्थान क्यों दिया हैं ? पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि नागराज वासुकी भगवान भोलेनाथ के परम भक्त थे. नागराज वासुकी सदैव ही उनकी भक्ति में लीन रहते थे. जब सागर मंथन का कार्य हुआ तो नागराज वासुकी ने रस्सी का काम किया. भगवान भोलेनाथ उनकी भक्ति को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए और वासुकी को अपने गले से लिपटे रहने का वरदान दिया. नागराज वासुकी इस तरह अमर भी हो गए. 

 


 

भगवान भोलेनाथ इसल‍िए लगाते हैं भस्‍म

भगवान भोलेनाथ नाग, चंद्रमा, त्रिशूल की ही तरह शरीर पर भस्म भी लगाते है. इसको लेकर मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ को मृत्यु का स्वामी माना गया है. शव के जलने के बाद भोलेनाथ बची हुई भस्म को धारण करते है. इस प्रकार भोलेनाथ भस्म लगाकर संसार को यह संदेश देते है कि हमारा शरीर नश्वर है और इसी भस्म की तरह मिट्टी में मिल जाएगा. इसलिए अपने शरीर पर हमें गर्व नहीं करना चाहिए. 
अधिक खबरें
बागेश्वर धाम में फिर हादसा: ढाबे की दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत, 11 घायल
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 9:51 AM

मध्यप्रदेश के छतरपुर स्तिथ धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में एक बार फिर भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ हैं. यहां एक निजी ढाबे की दिवार गिरने से एक श्रधालु की मौत हो गई हैं, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.

फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा, नदी में बहा युवक, जानिए मामला
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 8:44 AM

कर्नाटक के मैसूर से एक खौफनाक मामला सामने आया हैं. यहां पिकनिक मनाने आए एक युवक को फोटो खिंचवाना काफी महंगा पड़ गया. युवक फोटो खिंचवाने के लिए पुल के किनारे खड़ा था. उसकी वक्त उसका संतुलन बिगड़ा और नदी के पानी की तेज धारा में वो गिर गया.

भाजपा केंद्रीय मुख्यालय में कल लोगों से मिलेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सुनेंगे समस्याएं
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 7:34 PM

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कल भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में कार्यकर्ताओं, नागरिकों और आम जनता के साथ संवाद करेंगे. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा लिए गए निर्णय के तहत भाजपा से जुड़े सभी मंत्रियों को महीने में एक बार भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में बैठकर लोगों से मिलना और संवाद करना है. इसी के तहत कल 8 जुलाई को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सुबह 10:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं व नागरिकों से संवाद करेंगे. जो भी नागरिक या कार्यकर्ता रक्षा राज्य मंत्री से मिलना चाहते हैं, वह कल तय इस समय के अनुसार भाजपा मुख्यालय में मिल सकते हैं.

भाषा विवाद पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उद्धव और राज ठाकरे को जम कर रगड़ा!
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 6:48 PM

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर झारखंड को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने शिवसेना (यूटीबी) और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुखों उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को जमकर लताड़ लगायी है. उन्होंने उद्धव बंधुओं को चुनौती है कि अगर भाषा विवाद का खेल करना है तो जाकर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में जाकर अपना खेल दिखायें,

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC 10 जुलाई को करेगा सुनवाई
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 2:56 PM

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग राज्य की मतदाता सूची का व्यापक पुनरीक्षण कर रहा है. लेकिन चुनाव के इस मतदाता सूची संशोधन कार्य का बिहार की विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही है. यहां तक कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा है. और विपक्षी पार्टियों द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को सुनवाई करने वाला है.