Wednesday, Aug 6 2025 | Time 11:06 Hrs(IST)
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर टाटा कॉलेज सामान्य छात्रावास एवं आदिवासी बाल कल्याण छात्रावास के विद्यार्थियों ने दी श्रद्धांजलि
  • महिला अफसर से यौन शोषण पर बड़ा एक्शन: यूपी में डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अधिकारी सस्पेंड!
  • संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद, पत्नी ने भैंसुर व गोतनी पर लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप
  • झारखंड में रघुवंशी जैसा हत्याकांड, प्रेमी से शादी की ख्वाहिश में पति को उतारा मौत के घाट
  • झारखंड में मानसून फिर होगा मेहरबान: अगले 4 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
  • राहुल गांधी आज पेश होंगे झारखंड की अदालत में, जाने वजह
  • राहुल गांधी आज पेश होंगे झारखंड की अदालत में, जाने वजह
  • राखी भेजने का टेंशन खत्म! रक्षा बंधन को लेकर इंडिया पोस्ट ने लॉन्च किया स्पेशल राखी लिफ़ाफ़ा
  • श्रद्धांजलि में उमड़ा जनसैलाब: शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन को 10 KM लंबा जाम, VIP भी फंसे
  • श्रद्धांजलि में उमड़ा जनसैलाब: शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन को 10 KM लंबा जाम, VIP भी फंसे
  • उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, 9 जवान लापता, सेना का बचाव अभियान जारी
झारखंड


Jharkhand Weather Update: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, रांची में टूटा मॉनसून का रिकॉर्ड.. अगले हफ्ते तक रहेगा असर

Jharkhand Weather Update: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, रांची में टूटा मॉनसून का रिकॉर्ड.. अगले हफ्ते तक रहेगा असर

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया हैं. अगस्त की शुरुआत होते ही आसमान से बरस रही आफत ने कई जिलों में हालात बिगाड़ दिए हैं. राजधानी रांची में तो इस बार मॉनसून ने पिछले सालों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया हैं. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश और कहर बरपाने वाली हैं. 

 

रांची में अगस्त में ही पूरा हुआ मॉनसून का कोटा

राजधानी रांची में औसतन सालाना वर्षा 1027 मिमी मानी जाती है, लेकिन इस बार सिर्फ अगस्त के पहले हफ्ते में ही 993 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी हैं. यानी आने वाले दो से तीन दिन की हल्की फुहारों से ही यहां सालाना बारिश का लक्ष्य पूरा हो जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, राज्य में मॉनसून अभी भी पूरी तरह सक्रिय हैं. 15 अगस्त तक झारखंड के अधिकतर जिलों में तेज बारिश जारी रहेगी. इसके बाद एक सप्ताह तक बारिश में ठहराव आ सकता है, जिससे तापमान में वृद्धि होगी और उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती हैं.

 

इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

आज राज्य के 15 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई हैं. इनमें पलामू, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग और चतरा शामिल हैं. इन इलाकों में मौसम की ट्रफ लाइन के पश्चिम दिशा में सक्रिय रहने के कारण तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती हैं. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

 


 

तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट संभव

भारी बारिश के चलते इन जिलों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. जहां अब तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा था. वहीं बारिश के बाद यह 27 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता हैं.

 

अगले हफ्ते फिर बढ़ेगी गर्मी

15 अगस्त के बाद बारिश थोड़ी थमेगी और एक हफ्ते के गैप के दौरान गर्मी का असर बढ़ेगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है, जिससे लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं. 

 

 

अधिक खबरें
झारखंड में मानसून फिर होगा मेहरबान: अगले 4 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 8:17 AM

झारखंड में एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज होने जा रही है. बीते दो दिनों से राज्य में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहीं, लेकिन अब मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है.

राहुल गांधी आज पेश होंगे झारखंड की अदालत में, जाने वजह
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 7:56 AM

राहुल गांधी मंगलवार को शिबू सोरेन को श्रधांजलि देने रामगढ के नेमरा गांव पहुंचे थे. वो भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ गलत बयानबाजी मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी 6 अगस्त को चाईबासा के एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होंगे.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन; नेमरा पहुंचे राहुल गांधी, खरगे और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, देखें PHOTOS
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 9:30 AM

झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की मुखर आवाज़ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ. अंतिम संस्कार की सभी विधियों का पालन करते हुए, उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी.

रांची में पहली बार AI के ज़रिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, AMITY University के 15 छात्रों को मिली नामी कंपनियों में नौकरी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 8:15 PM

ची में तकनीकी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, पहली बार एक पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से संचालित किया गया. यह अभिनव प्लेसमेंट ड्राइव एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 15 छात्रों को देश की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेस किया गया.

LIVE: अंतिम जोहार..अनंत यात्रा पर गुरूजी, पंचतत्व में विलीन हुए गुरूजी शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 7:39 AM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार (5 अगस्त) को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में किया जाएगा. उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें आज अपराह्न 3 बजे मुखाग्नि देंगे. बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन सोमवार की सुबह 8:56 बजे हुआ