Thursday, Aug 7 2025 | Time 07:04 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: पलामू, गढ़वा और चतरा में ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
झारखंड


दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन; नेमरा पहुंचे राहुल गांधी, खरगे और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, देखें PHOTOS

दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन; नेमरा पहुंचे राहुल गांधी, खरगे और तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि, देखें PHOTOS

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की मुखर आवाज़ और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ. अंतिम संस्कार की सभी विधियों का पालन करते हुए, उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी.

 

इस शोकपूर्ण अवसर पर देश के कई प्रमुख राजनेता नेमरा पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की.

 




 

नेताओं ने दिशोम गुरु के सामाजिक संघर्षों, आदिवासी अधिकारों के लिए उनके योगदान और झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी निर्णायक भूमिका को याद करते हुए उन्हें युगद्रष्टा बताया. नेमरा गांव में बड़ी संख्या में जनसाधारण और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी अंतिम विदाई दी, जिससे वातावरण भावुक हो उठा.

 

देखें PHOTOS

 


 


 


 


 


 

 

 

 


 


अधिक खबरें
बसिया प्रखंड कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 9:30 PM

बसिया में बुधवार को झारखंड के पूर्व सीएम और जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बसिया प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में श्रद्धांजलि दी गई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुकरात उरांव ने की। सर्वप्रथम दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

'दहेज मुक्त झारखंड' की लातेहार जिला अध्यक्ष बनीं अधिवक्ता अस्मिता एक्का, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 8:22 PM

'दहेज मुक्त झारखंड' ने अधिवक्ता अस्मिता एक्का को लातेहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा और संस्थापक डॉ. आनंद कुमार शाही ने अस्मिता एक्का को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर इसकी पुष्टि की है. यह सम्मान ग्रहण करने के बाद अधिवक्ता अस्मिता एक्का ने कहा, “दहेज प्रथा समाज को दीमक की तरह खोखलाकर रही

चंदवा भाजपा मंडल ने 'हर घर तिरंगा यात्रा' को लेकर कार्यशाला का किया आयोजन
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 8:12 PM

भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदवा द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडल उपाध्यक्ष विजय दुबे जी की अध्यक्षता मे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदवा के लातेहार मोड़ स्थित पथ निर्माण विश्रामागार (IB ) मे मंडल कार्यशाला आयोजित किया! सर्व प्रथम महापुरुषों के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत

पीटीपीएस में आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब राय बचरा ने जीता, फाइनल मैच 1- 0 से जीती
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 8:06 PM

पीटीपीएस जनता नगर के इमली ग्राउंड में चल रहे सांसद नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। इस नमो फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में राय बचरा की टीम ने 1- 0 से रसदा के टीम को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी, पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, मुखिया किशोर कुमार महतो,

असुरा उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 8:00 PM

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में दिनांक 06-08-25 को पीएलवी हेमराज निषाद एवं पीएलवी जया कुमारी रवि के द्वारा जागरूकता अभियान के दौरान पी एम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय असुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया