Saturday, Aug 9 2025 | Time 09:51 Hrs(IST)
  • Weather Update: आज रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम का हाल? बारिश होगी या नहीं; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
  • Weather Update: आज रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम का हाल? बारिश होगी या नहीं; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
  • Raksha Bandhan 2025: आज देशभर में मनाया जा रहा हैं भाई-बहन के प्यार का त्योहार 'रक्षाबंधन', जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
झारखंड


झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, भारत लाया जाएगा भगोड़ा गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह, अजरबैजान से हो रहा है प्रत्यार्पण

झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, भारत लाया जाएगा भगोड़ा गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह, अजरबैजान से हो रहा है प्रत्यार्पण

न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित अपराधी सुनील कुमार उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से भारत लाया जा रहा है. आरोपी को 23 अगस्त 2025 को आधिकारिक रूप से भारत प्रत्यार्पित किया जाएगा.
 
29 अक्टूबर 2024 को सुनील कुमार को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया
झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस), रांची द्वारा रामगढ़ जिले के पतरातू (भदानीनगर) थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले (कांड संख्या 175/22) में आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था. इसके आधार पर इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया, जिसके चलते 29 अक्टूबर 2024 को सुनील कुमार को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद अजरबैजान सरकार ने भारत से प्रत्यार्पण दस्तावेज (Extradition Dossier) की मांग की, जिसे एटीएस झारखंड ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से वहां की सरकार को उपलब्ध कराया. इसके बाद बाकु की अपराध न्यायालय में सुनवाई हुई और 27 जनवरी 2025 को कोर्ट ने आरोपी को भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दे दी.
 
झारखंड एटीएस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश 
इस पूरे प्रक्रिया के अंतर्गत सीबीआई, नई दिल्ली ने झारखंड एटीएस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. झारखंड एटीएस ने सभी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर लीं. इसके तहत भारत सरकार द्वारा नामित अधिकारियों को राजनीतिक मंजूरी (Political Clearance) दी गई और आधिकारिक पासपोर्ट जारी किया गया. अजरबैजान सरकार ने हाल ही में सूचित किया कि आरोपी को 22 अगस्त 2025 को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा और अगले दिन यानी 23 अगस्त को भारत लाया जाएगा. सुनील कुमार पर दर्ज मामले की संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय भागदौड़ को देखते हुए यह प्रत्यर्पण झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.
 
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का खास 
झारखंड का कोई भी अपराधी विदेश में भी छुप कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देगा तो कानून के लंबे हाथ उस तक जरूर पहुंच जाएंगे. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का खास सुनील मीणा को अज़रबैजान से झारखंड पुलिस पड़कर रांची लाने जा रही है.  झारखंड पुलिस की एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एक टीम सुनील लाने के लिए अगले सप्ताह रांची से अज़रबैजान रवाना होगी. जिसके बाद उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत रांची लाया जाएगा. सुनील मीणा को भारत को सौंपने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. झारखंड पुलिस ने सुनील मीणा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था.

 
 

अधिक खबरें
लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह रैडिसन ब्लू में संपन्न, मनोज कुमार मिश्रा बने अध्यक्ष
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 10:55 PM

सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह रैडिसन ब्लू होटल में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. यह आयोजन एक "गौरव, उद्देश्य और उत्सव की संध्या" के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर लायन मनोज कुमार मिश्रा ने अध्यक्ष ,लायन संतोष कुमार अग्रवाल ने सचिव और लायन अल्तमश आलम ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की.

अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का सादगीपूर्ण कार्यक्रम, वोट चोरी पर जारी आंकड़े होंगे प्रदर्शित
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 10:00 PM

अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी कल एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करेगी. यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन में दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा, जिसमें पार्टी नेता राहुल गांधी द्वारा 'वोट चोरी' को लेकर जारी किए गए आंकड़ों और वीडियो को प्रदर्शित किया जाएगा.

झारखंड CID ने साइबर ठगी गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में थी तलाश
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 9:21 PM

झारखंड CID को साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सन्नी यादव को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरोह लंबे समय से इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे जटिल साइबर अपराधों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने में सक्रिय था.

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य में आंशिक सुधार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी जानकारी
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 9:13 PM

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य में आंशिक सुधार हो रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री बड़े भाई रामदास सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में आंशिक सुधार हो रहा है, जो काफी अच्छा संकेत है.

संजीव सिंह को मिली जमानत, लेकिन नहीं जा पाएंगे धनबाद.. देखें सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी
अगस्त 08, 2025 | 08 Aug 2025 | 8:17 AM

पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त ज़मानत दी है. अदालत ने आदेश दिया है कि संजीव सिंह फिलहाल धनबाद नहीं जा सकेंगे, जब तक कि कोर्ट की ओर से उन्हें विशेष रूप से तलब न किया जाए.