Sunday, Aug 10 2025 | Time 13:39 Hrs(IST)
  • हजारीबाग में स्टेडियम से स्किल-सेंटर तक वादों का खेल! युवाओं से छीना जा रहा सुनहरा भविष्य
  • यात्री को दी गंदी सीट, सनक गया माथा फिर लगा इंडिगो एयरलाइन को इतने लाख का जुर्माना
  • बिहार चुनाव से बाहर हुए 17 राजनीतिक दल, निर्वाचन आयोग ने किया पंजीकरण रद्द
  • जगन्नाथपुर डंपिंग यार्ड पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी से आक्रोश
  • गुरुजी के स्मृति में सिमडेगा पत्रकार संघ ने सदर अस्पताल में किया फल वितरण
  • PM Modi in Bengaluru: PM मोदी ने दी नई मेट्रो लाइन की सौगात, तीन वंदे भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
  • हुसैनाबाद की स्टेशन रोड की दुर्दशा से जनता बेहाल, सड़क की बदहाली राहगीरों के लिए बनी खतरा
  • शिक्षा और समाजसेवा के लिए याद किये जायेंगे श्याम सुंदर महतो : जोबा माझी
  • जमशेदपुर में हाईटेक ISBT का निर्माण शुरू, सफर होगा और भी आरामदायक व सुविधाजनक
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की परंपरा, नेमरा में रीति-रिवाजों को निभा रही कल्पना सोरेन, देखें तस्वीरें
  • अति सुदूर वर्ती क्षेत्र में जल संकट गहराया, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
  • खूंटी में सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देश
  • वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान आग, पुजारी समेत 9 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
  • झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
  • पूर्णिया रेडलाइट एरिया पर पुलिस का छापा: नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 5 महिला दलाल समेत 14 गिरफ्तार
झारखंड


Breaking News: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत क्रिटिकल, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

Breaking News: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत क्रिटिकल, अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को एक आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार, मंत्री सोरेन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.

 


 

डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंत्री सोरेन को क्रिटिकल सिचुएशन में भर्ती किया गया था और उनकी हालत में अभी तक कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है.

 


 

राज्य सरकार और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल बना हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार उनकी हरसंभव चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कर रही है. इस खबर से पूरे प्रदेश में चिंता की लहर दौड़ गई है और मंत्री सोरेन के समर्थक अस्पताल के बाहर जुटने लगे हैं. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अस्पताल की ओर से अगले मेडिकल बुलेटिन की प्रतीक्षा की जा रही है.

 ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देवघर से दिल्ली रवाना, रामदास सोरेन के इलाज पर रख रहे हैं लगातार कड़ी नजर


 


 

 


 



 


 





















  • Beta


Beta feature





















  • Beta


Beta feature

अधिक खबरें
झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज.. जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:38 AM

झारखंड की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन हैं. 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत का बचपन संघर्षों से भरा रहा. उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें राजनीति के मैदान में उतार दिया, जहां उन्होंने सफलता के नए आयाम छुए.

झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:37 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को शहर में सिंगल-यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया हैं. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार द्वारा तीन साल पहले प्रतिबंध लगाने के बावजूद, रांची में हर महीने लगभग 45 टन सिंगल-यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा हैं.

रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:13 AM

आज 10 अगस्त को JSCA (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) की पहली एजीएम सुबह 11 बजे शुरू होगी. यह बैठक अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी. इस AGM में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है, जो आने वाले समय में JSCA के कार्यों और विकास की दिशा तय करेंगे.

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:12 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

स्वर्णरेखा नदी में मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 9:10 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवती का शव बहता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि वह काशी डी हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.