Sunday, Aug 10 2025 | Time 12:19 Hrs(IST)
  • शिक्षा और समाजसेवा के लिए याद किये जायेंगे श्याम सुंदर महतो : जोबा माझी
  • जमशेदपुर में हाईटेक ISBT का निर्माण शुरू, सफर होगा और भी आरामदायक व सुविधाजनक
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की परंपरा, नेमरा में रीति-रिवाजों को निभा रही कल्पना सोरेन, देखें तस्वीरें
  • अति सुदूर वर्ती क्षेत्र में जल संकट गहराया, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
  • खूंटी में सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देश
  • वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान आग, पुजारी समेत 9 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
  • झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
  • पूर्णिया रेडलाइट एरिया पर पुलिस का छापा: नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 5 महिला दलाल समेत 14 गिरफ्तार
  • रांची: पुंदाग में 19 वर्षीय युवती ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
  • पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा शांति का विशेष अभियान
  • गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को रांची स्मार्ट सिटी ने भेजा नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
  • बोकारो-तेतुलिया वन भूमि घोटाला: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ने सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को लिखा पत्र
  • हजारीबाग: खासमहल जमीन घोटाले में 7 पर प्राथमिकी दर्ज, ACB की जांच जारी
  • झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
झारखंड


विभिन्न मुद्दों को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने अपने आवास पर की उच्चस्तरीय आपात समीक्षा बैठक

विभिन्न मुद्दों को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी  ने अपने आवास पर की उच्चस्तरीय आपात समीक्षा बैठक

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: आज (07 अगस्त 2025) को झारखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी  ने अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय आपात समीक्षा बैठक आयोजित कर राज्य में हाल ही में हुई अतिवृष्टि, वज्रपात, सर्पदंश एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों की विस्तृत समीक्षा की. इस बैठक में विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

 


 

विभागीय सचिव ने एक विस्तृत प्रजेंटेशन के माध्यम से मंत्री महोदय को राज्यभर में हुई क्षति की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया. बीते 03 महीनों में विभिन्न आपदाओं के कारण राज्य में 431 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई, जिनमें से:

 

●वज्रपात से – 180

●अतिवृष्टि से – 09

●पानी में डूबने से – 161

●सर्पदंश से – 80

●बाढ़ से – 01

●ओलावृष्टि से – 0

●मकान और फसल को हुआ भारी नुकसान

 

अतिवृष्टि के कारण कच्चे मकानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा —

■आंशिक क्षति: 7979

■पूर्ण क्षति: 447

■जबकि पक्के मकानों की –

■ आंशिक क्षति: 208

■पूर्ण क्षति: 20

■राज्य में फसल क्षति का भी गहराई से अध्ययन हुआ, जहां रांची, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में कुल 2390 हेक्टेयर भूमि पर फसलें बर्बाद हुईं.

 

राहत राशि में सरकार सक्रिय

■सरकार ने सभी जिलों को आपदा राहत हेतु तत्काल राशि उपलब्ध कराई है.

■विगत वित्तीय वर्ष में 57 करोड़ रुपये

■वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 44 करोड़ रुपये प्रदान किए जा चुके हैं.रांची और लोहरदगा से शेष जानकारियाँ मिलते ही संबंधित राशि जारी कर दी जाएगी.

 

“Mitigation Project for Lightning Safety” को मिली मंजूरी – तकनीक से पहले ही मिलेगी चेतावनी!

 

वज्रपात से जानमाल की सुरक्षा हेतु एक बड़ा निर्णय लिया गया है .जामताड़ा, दुमका एवं बरहेट में विशेष सर्वेक्षण कर “Mitigation Project for Lightning Safety” की शुरुआत होगी.

 

इस परियोजना के तहत Electrical Field Mill उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे वज्रपात की घटना से औसतन 3 घंटे पूर्व चेतावनी लाउडस्पीकरों के माध्यम से जनता तक पहुँचेगी.

 

पानी में डूबने से जानमाल की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक कदम

हर जिले से 2 गोताखोरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही प्रमुख जलप्रपातों पर लोहे की जालियां और चेन लगाकर घटनाओं की रोकथाम की जाएगी.

 

राज्य बनेगा तकनीकी रूप से सक्षम — MIS & GIS पोर्टल से रियल टाइम मदद

JSAC के सहयोग से MIS & GIS पोर्टल के निर्माण की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से GPS आधारित स्थान की पहचान कर पीड़ितों को सीधे खाते में डिजिटल भुगतान संभव होगा. साथ ही, मुख्यालय से आपदा राहत की मॉनिटरिंग भी अब और प्रभावी होगी.

 

सड़क दुर्घटना में मुआवजा होगा चार लाख रुपये — मंत्री ने दिए निर्देश

समान मानवीय दृष्टिकोण के तहत, मंत्री अंसारी ने यह भी निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटना के मृतकों को भी अन्य आपदाओं के समान ₹4 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाए. यह एक सशक्त, संवेदनशील और समावेशी नीति की दिशा में बड़ा कदम है.

 

बैठक के समापन पर मंत्री ने कहा कि, “राज्य सरकार आपदाओं को टाल नहीं सकती, परंतु उनके दुष्प्रभाव को न्यूनतम करने हेतु प्रतिबद्ध है. हम हर परिस्थिति में जनता के साथ हैं. हर महीने समग्र समीक्षा बैठक कर योजना की प्रगति का आंकलन किया जाएगा.”

 

"प्राकृतिक आपदा से लड़ने के लिए सरकार तैयार है — तकनीक, त्वरित राहत और मानवीय संवेदना हमारी प्राथमिकता है." –मंत्री डॉ इरफान अंसारी

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज.. जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:38 AM

झारखंड की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन हैं. 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत का बचपन संघर्षों से भरा रहा. उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें राजनीति के मैदान में उतार दिया, जहां उन्होंने सफलता के नए आयाम छुए.

झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:37 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को शहर में सिंगल-यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया हैं. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार द्वारा तीन साल पहले प्रतिबंध लगाने के बावजूद, रांची में हर महीने लगभग 45 टन सिंगल-यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा हैं.

रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:13 AM

आज 10 अगस्त को JSCA (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) की पहली एजीएम सुबह 11 बजे शुरू होगी. यह बैठक अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी. इस AGM में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है, जो आने वाले समय में JSCA के कार्यों और विकास की दिशा तय करेंगे.

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:12 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

स्वर्णरेखा नदी में मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 9:10 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवती का शव बहता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि वह काशी डी हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.