Wednesday, Jul 16 2025 | Time 10:28 Hrs(IST)
  • बोकारो के गोमिया में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद
  • पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, 173 यात्रियों की जान बची, पायलट की सूझबूझ से हुई सुरक्षित लैंडिंग
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 8 की मौत, 6 घायल
  • Jharkhand Monsoon Session 2025: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, इस दिन पेश होगा प्रथम अनुपूरक बजट
  • CBI की बड़ी कार्यवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए NHAI के दो अधिकारी
  • 1 अगस्त से फिर उड़ान भरेगी एयर इंडिया की उम्मीद, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं धीरे-धीरे होंगी बहाल
  • गढ़वा में मनरेगा योजना में अनियमितता उजागर, गढ़वा डीसी की बड़ी कार्रवाई, मुखिया के वित्तीय शक्ति जब्त, कई मनरेगा कर्मी को कार्यमुक्त एवं निलंबित!
  • ऑपरेशन “जन जागरण” के तहत मुरी स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक
  • दिउड़ी मंदिर पर फिर गरमाया माहौल, सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
  • बारापलासी-नोनीहाट रेल्वे स्टेशन के किमी/नं-93/7 के बीच स्थानीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत
  • सिल्ली के सिंगपुर चौक में घर गिरने से बाल-बाल बचे मां बेटे
  • बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त समस्याओं का त्वरित रूप से किया गया समाधान
  • पटना में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम
  • झारखंड सरकार ने जारी की वीरता और सेवा पदकों की सूची, गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार को मिलेगा पुलिस पदक
  • मैं आपका पड़ोसी बोल रहा हूं तकलीफ में हूं फेसबुक पर आया मैसेज, स्कैनर भेज खाते से निकल गए 50 हजार रूपए
झारखंड » रांची


ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार

ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय के नेतृत्व में चलाए गए एक ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला और एक नाबालिक भी शामिल हैं. 

 

गिरफ्तार आरोपियों में मोहिनी शर्मा, सुमित तिर्की, पारस कुमार उर्फ गोलू, मो. इस्माइल और एक नाबालिक युवक शामिल हैं. मोहिनी शर्मा, जो इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाई गई, इससे पहले भी नशे के कारोबार के आरोप में जेल जा चुकी हैं.

 

पुलिस को आरोपियों के पास से लगभग 37 ग्राम ब्राउन शुगर, 63,640 रुपये और 4 मोबाइल फोन जब्त हुए हैं. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मोहिनी शर्मा अपने घर से ही ब्राउन शुगर का कारोबार चलाती थी. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

 


 

 

 


 


 


 


 


 



 


अधिक खबरें
दिउड़ी मंदिर पर फिर गरमाया माहौल, सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 8:51 AM

प्राचीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई. मंगलवार को जब ठेकेदार ने मंदिर परिसर में निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया, तो इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया.

मुरी में जर्जर मकान ढहने से महिला की दर्दनाक मौत, मामा घायल.. तेज बारिश बनी हादसे की वजह
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 8:31 AM

लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बनकर आई. मंगलवार तड़के मुरी ओपी क्षेत्र के बड़ा मुरी गांव में एक जर्जर मकान ढहने से उसमें दबकर फूलो देवी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके मामा श्रीराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, फूलो देवी बीते दो वर्षों से अपने मामा श्रीराम मुंडा के साथ ही रह रही थी. उनके पति का निधन पहले ही हो चुका था.

सिल्ली के सिंगपुर चौक में घर गिरने से बाल-बाल बचे मां बेटे
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 8:28 AM

मुरी ओपी अंतर्गत सिंगपुर चौक के समीप हीरालाल प्रजापति का घर बारिश से ढह जाने से उसकी पत्नी सुमित्रा देवी एवं उसके 15 वर्षीय पुत्र नीतीश प्रजापति बाल बाल बच गया. जानकारी के मुताबिक, देर रात तक बारिश होने के वजह से सुबह 5 बजे हीरा लाल घर में घुसे पानी को निकाल रहा तभी उसका मकान ढह गया.

रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:49 AM

IPS इंद्रजीत महथा को रांची रेंज के प्रभारी DIG बनाया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

रांची में CBI ने अवैध वसूली के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 9:58 AM

रांची में सीबीआई ने अवैध वसूली के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन कर्मचारी सीसीएल के हैं और एक बाहरी व्यक्ति है. यह कार्रवाई अरगड्डा कोलियरी में कोयला व्यापारियों से अवैध वसूली के मामले में की गई है