Tuesday, Jul 15 2025 | Time 00:47 Hrs(IST)
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग लोकसभा: लोकतंत्र और संविधान का गला घोट रही है मोदी सरकारः भुवनेश्वर प्रसाद

ED को अवैध रुपए मिलने से झारखंड सरकार हुई बेनकाब : महेंद्र पाठक
हजारीबाग लोकसभा: लोकतंत्र और संविधान का गला घोट रही है मोदी सरकारः भुवनेश्वर प्रसाद
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: लइयो, केदला, घाटो, तापीन, चीची के कई गांवों और कॉलोनी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के संपत्तियों को बेचने में लगी है. कोलियारियां बंदी के कगार पर है. आउटसोर्सिंग में काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दिया जा रहा है. सारे सार्वजनिक कल कारखानों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करना जरूरी है. झारखंड सरकार के मंत्री कांग्रेसी निजी सचिव के नौकर के घर 40 करोड़ रुपए का मिलना झारखंड में मची लूट को साबित करती है.

 


 

वहीं बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक समर्थित उम्मीदवार है. दोनों एक सिक्के के दो पहलू है. जेपी पटेल ने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है. हजारीबाग लोकसभा की चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बन रहा है. जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी विजयी होगी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि देश मोदी के हाथ में लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं है. लगातार संविधान को बदलने के लिए केंद्र सरकार बेताब है. आंदोलन को तेज करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार को विजयी बनाने का अपील किया. जनसंपर्क अभियान में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, नेमन यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रभानु प्रताप सिंह, सहित कई अन्य शामिल थे.
अधिक खबरें
धनबाद और हजारीबाग के DC को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की सूचना
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 7:24 PM

पायुक्त, धनबाद के पद पर पदस्थापित IAS आदित्य रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, धनबाद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं, उपायुक्त, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित IAS शशि प्रकाश सिंहअगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

बरही में अवैध मवेशी तस्करी में दो पिकअप जब्त, दो गिरफ्तार
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 2:17 PM

बरही पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को जब्त किया. दोनों में अवैध रूप से मवेशी लदे थे. पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया. घटना बरही थाना क्षेत्र के बिलौतिया मोड़ के पास की है.

31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:00 AM

आगामी 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर आएंगी. राज्य सरकार को राष्ट्रपति भवन से सूचना भेज दी गई हैं. जिसके मुताबिक, एक अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों रुपए के गहने और घरेलू सामान पर किया हाथ साफ
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 1:22 PM

बरहरवा थाना छेत्र के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में एक बंद घर में चोरो ने लाखो रुपये के गहने और सामान पर किया हाथ साफ चुकी घर के मालिक तिन दिने से बहार थे

होटल में छापेमारी, अवैध शराब 108 बोतल बियर के साथ संचालक गिरफ्तार
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 9:18 AM

पदमा ओपी थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन होटल पदमा में अवैध रूप से शराब परोसने के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में थाना प्रभारी ने भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया.