Sunday, Aug 3 2025 | Time 03:02 Hrs(IST)
झारखंड


गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का आरोप: राष्ट्रपति की सुरक्षा में देवघर में हुई गंभीर चूक, पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का आरोप: राष्ट्रपति की सुरक्षा में देवघर में हुई गंभीर चूक, पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल

न्यूज़11 भारत


देवघर/डेस्क: गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड पुलिस प्रशासन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति के देवघर दौरे के दौरान झारखंड पुलिस से भारी सुरक्षा चूक हुई, जो एक गंभीर मुद्दा है.

 

सांसद दुबे ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि, "यदि प्रदेश में अवैध रूप से नियुक्त पुलिस महानिदेशक और 'पार्टी करने वाले' पुलिस अधीक्षक जैसे अधिकारी रहेंगे तो सुरक्षा व्यवस्था का यही हाल होगा." उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर राष्ट्रपति जैसी सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की सुरक्षा के साथ लापरवाही हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति कैसी होगी, इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है.


 

हालांकि अब तक राज्य सरकार या पुलिस विभाग की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को एक दिवसीय देवघर दौरे पर थीं, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. अब यह देखना होगा कि झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या सफाई देता है, और क्या इस कथित सुरक्षा चूक की जांच कराई जाएगी.

 


 

 


 


 

अधिक खबरें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे अपोलो अस्पताल, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का जाना हालचाल
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 10:24 AM

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटने की उम्मीद जताई.

बगोदर के युवाओं ने मसल मेनिया मुंबई में बजाया जीत का डंका, तीन प्रतिभागियों ने हासिल किए पदक
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 10:24 PM

छोटे शहर से बड़ी सफलता की मिसाल बने एमएम फिटनेस जिम के तीन होनहार प्रतिभागियों ने मुम्बई मसल मेनिया रीजनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बगोदर का नाम रोशन किया. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 26-27 जुलाई को मुंबई के माटुंगा स्थित मैसूर ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी.

बाइक चोरी के मामले में पतरातु में पुलिस ने दो लोगों के किया गिरफ्तार
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 10:19 PM

पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रोहल अंसारी जावेद अंसारी पिता करीम अंसारी ग्राम महुआटोला भदानीनगर ओपी निवासी को गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि बीते रात भुरकुंडा से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को चोरी किया था. इस संबंध में पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त अभियुक्त को

तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में चहारदीवारी के उत्पन्न विवाद को लेकर बैठक
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 9:48 AM

तेनुघाट अधिवक्ता संघ बेरमो मुख्यालय तेनुघाट के सभी अधिवक्ता गण पिछले 29 जुलाई से जिला एवं सत्र न्यायधीश के निर्देश पर पुराने व्यवहार न्यायलय परिसर में जबरन की जा रही चाहर दीवारी से उत्पन्न विवाद को लेकर सभी प्रकार के न्यायायिक कार्यों से अपने को अलग कर लिया था जो आज तक निरंतर जारी रहा.

भरनो के प्लस टू हाई स्कूल सभागार में शिक्षक-अभिभावक बैठक का किया गया आयोजन
अगस्त 02, 2025 | 02 Aug 2025 | 9:57 PM

प्लस टू हाई स्कूल भरनो के सभागार में शनिवार को प्रशासन,जनप्रतिनिधि,अभिभावक और शिक्षकों की उपस्थिति में शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित हुई.बैठक में विद्यालय की एचएम वरदानी टोप्पो ने सभी का पुष्प देकर स्वागत करते हुए,इस विद्यालय की वस्तु स्थिति से अवगत कराया,उन्होंने बताया के ये भरनो प्रखंड का सबसे बड़ा विद्यालय है