Sunday, Aug 3 2025 | Time 14:23 Hrs(IST)
  • जेपीएससी में चमके रोशन, श्रीदस स्कूल में छात्रों से साझा की सफलता की कहानी
  • हजारीबाग शहर के कई इलाकों में गंदे पेयजलापूर्ति से लोग परेशान
  • झारखंड: राजभवन के सामने दिव्यांगों का धरना एक साल पूरा, बाबूलाल मरांडी ने दिया समर्थन
  • बहरागोड़ा में पंचायत स्तरीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
  • लगातार बारिश से कोडरमा और झुमरीतिलैया की सूरत बिगड़ी, मोहल्लों और घरों में घुसा पानी, निकासी की व्यवस्था नहीं
  • गुमला: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आशीष और बलराम ने औरंगाबाद में जीता स्वर्ण, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे जलवा
  • झारखंड स्वास्थ्य विभाग का कॉमेडी शो जारी: जेल में बंद डॉक्टर का ट्रॉमा सेंटर में किया तबादला
  • भाकपा माओवादी के बंद का बुंडू में आंशिक असर, बसें ठप, NH-33 पर आवागमन जारी
  • नहीं रहे झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, सैम्फोर्ड अस्पताल में हुआ निधन
  • आज यमुनानगर रोड नंबर 3 राधा कृष्ण मंदिर से पहाड़ी मंदिर तक निकाली गई कावड़ यात्रा
  • UP के गोंडा में हुआ बड़ा हादसा: बोलेरो नहर में गिरी, 11 श्रद्धालुओं की मौत
  • नक्सलियों का पांच राज्यों का बंद का दिखा असर, अलर्ट के बावजूद ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर करमपदा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक उड़ाया, ट्रेन सेवा ठप
  • आजसू पार्टी पलामू जिला कमिटी व अनुसांगीक इकाई की बैठक सम्पन्न
  • कांडी के मंडरा गांव निवासी सुनील पासवान हत्याकांड को लेकर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने DIG से की मुलाकात
  • अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, महाराष्ट्र के युवक को मिला 1 लाख का ऑफर
झारखंड


10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में निकलेगी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा - मनोज सिंह

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस भी मनायेगी भाजपा
10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में निकलेगी तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा - मनोज सिंह

न्यूज11 भारत 

रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी.प्रदेश संयोजक एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए नन्द जी प्रसाद, शशांक राज, बबलू भगत,और सीमा सिंह को सह संयोजक बनाया गया है. उन्होंने बताया कि तैयारियों को लेकर 3 अगस्त से 5 अगस्त तक विभिन्न जिलों में और 6 से 10 अगस्त तक मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित होंगी.

मनोज सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 3 अगस्त को रांची महानगर की बैठक में शामिल होंगे जबकि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह 5 अगस्त को रामगढ़ ,3 अगस्त को प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू लोहरदगा ,डॉ प्रदीप वर्मा रांची ग्रामीण जिला ,4 अगस्त को प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह लातेहार में,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद 6 अगस्त को जमशेदपुर महानगर,विकास प्रीतम 5 अगस्त को चतरा ,6 अगस्त को गढ़वा,आरती कुजूर खूंटी, बड़ कुंवर गगराई पूर्वी सिंहभूम ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी धनबाद महानगर और ग्रामीण की कार्यशाला में 5 अगस्त को शामिल होंगे.  10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा आयोजित होगी. इसके साथ 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों ,प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों, प्रतिष्ठानों,पर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराने का आग्रह किया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को पार्टी विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाएगी.

यह भी पढ़ें: एसडीएम ने गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड का किया निरीक्षण, समन्वय और पारदर्शिता पर दिया जोर

 

 

अधिक खबरें
बहरागोड़ा में पंचायत स्तरीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 1:56 PM

गोपालपुर गांव के मैदान में बाहुबली प्रीमियर लीग के नाम पर क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन समारोह आयोजित किया गया. उक्त प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में क्लब के कप्तान प्रसनजीत नायक ने आयोजित टूर्नामेंट के अवसर पर देश के अमर जवानों की याद में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि देकर व मैदान में फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.

नहीं रहे झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, सैम्फोर्ड अस्पताल में हुआ निधन
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 12:55 PM

झारखंड की पत्रकारिता के स्तंभ और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का आज रविवार 3 अगस्त 2025 को निधन हो गया. वे 6 महीने से बीमार चल रहे थे और पिछले एक सप्ताह से रांची के सैम्फोर्ड अस्पताल में भर्ती थे. कुछ समय पहले उन्हें पैरालिटिक अटैक भी आया था.

Breaking News: रांची के हरमू सहजानंद चौक के पास दुकान में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 8:13 AM

राजधानी रांची के हरमू सहजानंद चौक के पास दुकान में आग लग गई. अगलगी से इलाके में अफरा-तफरी का मौहाल हैं. मौके पर दमकल की गड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

भवनाथपुर से JMM के विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 7:33 AM

भवनाथपुर से जेएमएम के विधायक अनंत प्रताप देव की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे अपोलो अस्पताल, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात कर जाना हालचाल
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 7:24 AM

दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचकर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत का हालचाल जाना. रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वर्तमान में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं.