Thursday, Aug 7 2025 | Time 12:46 Hrs(IST)
  • रांची: कांग्रेस भवन में गुरुजी के निधन के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
  • पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने जमानत के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
  • YouTube देख बनाया फूल प्रूफ मर्डर प्लान! कान में जहर डाल पति को रास्ते से हटाया
  • जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी CRPF की गाड़ी; दो जवान शहीद, 16 घायल
  • CM हेमंत सोरेन ने अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के बाद की परंपराओं का किया निर्वहन
  • कैश कांड में राहत नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज की
  • सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, हजारीबाग रेफर
  • घाना में बड़ा हादसा: रक्षा मंत्री, पर्यावरण मंत्री समेत 8 की मौत, जंगल में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर
  • रांची में 17 से 19 सितम्बर तक लगेगा डिफेंस एक्सपो
  • रूस से व्यापार सभी करते हैं, फिर भारत ही निशाना क्यों? ट्रंप ने दिया करारा जवाब
  • भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सफर कितना महंगा? जानिए किराया, रूट और कब शुरू होगी हाई-स्पीड रफ्तार वाली ये रेल
  • अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया सतर्क, पायलट और क्रू मेंबर्स की मेंटल हेल्थ के लिए उठाया बड़ा कदम
  • बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, ट्रांसफर को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा फैसला अब घर के पास होगी पोस्टिंग
  • पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम: 21 साल की उम्र में बेटियों को मिलेंगे पूरे 70 लाख रुपये!
  • मौत के बाद भी नहीं टूटा प्यार, 7 साल तक मरी हुई लड़की की लाश के साथ सोता रहा डॉक्टर और फिर
झारखंड


झारखंड के चार हस्तियों को राष्ट्रपति से मिलना है सम्मान, इन दो को आज मिला पद्मश्री

झारखंड के चार हस्तियों को राष्ट्रपति से मिलना है सम्मान, इन दो को आज मिला पद्मश्री

न्यूज11 भारत

रांची : झारखंड की चार हस्तियों को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार दिया जाएगा. जिसमें तीन हस्तियों को 'पद्मश्री पुरस्कार' और एक को 'तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा. कला क्षेत्र में झारखंड का नाम रौशन करने वाले दो कलाकारों को आज यानि सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ ने कोविंद नई दिल्ली में पदम्श्री सम्मान से सम्मानित किया. इनमें राजधानी निवासी मधु मंसूरी हंसमुख और सरायकेला-खरसांवा निवासी छऊ गुरू शशधर अचार्य शामिल हैं. इन दोनों कलाकारों को बीते वर्ष 2020 में ही पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी. वहीं, सरायकेला-खरसांवा की छुटनी देवी को कल (मंगलवार) को सम्मान मिलेगा. जबकि, प्रसिद्ध पर्वतारोहियों में शामिल लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश को भी इस महीने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलना है. मालूम हो कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 119 हस्तियों को राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कार देने की घोषणा केंद्र सरकार ने बीते वर्ष की थी.


मधु मंसूरी : रातू के सिमलिया में रहने वाले मधु मंसूरी को नागपुरी गीतों का राजकुमार कहा जाता है. अपने गीत, मधुर आवाज से देश-विदेश में झारखंड को पहचान दिला चुके हैं. जल-जंगल-जमीन बचाने से लेकर झारखंड आंदोलन तक के लिए इन्हीं के लिखे गीत सर्वाधिक गाए जाते थे.  गांव छोड़ब नाहिं और नागपुर कर कोरा इन्होंने ही गया है.


शशधर अचार्य : इस प्रसिद्ध कलाकार ने बिहार, बंगाल, झारखंड और ओडिशा समेत देश-विदेश में छऊ नृत्य को प्रसिद्धि दिलाने में अहम भूमिका निभाई. छऊ मुख्य रूप से सैन्य नृत्य है, जिसे सैनिक किया करते थे. शशधर के पिता गुरु लिंगराज आचार्य ने उन्हें इस नृत्य कीबारीकियों से परिचित कराया.


  


छुटनी देवी : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड की बिरबांस पंचायत के भोलाडीह गांव में रहने वाली छुटनी देवी को पद्मश्री सम्माबन से नवाजा जाएगा. इस महिला को कभी डायन कह कर घर-गांव से निकाल दिया गया था. आठ माह के बच्चे के साथ पेड़ के नीचे रहीं. तब पति ने भी साथ छोड़ दिया था. आज वह अपनी जैसी असंख्य महिलाओं की ताकत बन गई है. गांव में ही एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमन अवेयरनेस (आशा) के सौजन्य से संचालित पुनर्वास केंद्र चलाती है. 


कर्नल जय प्रकाश : सेना मेडल प्राप्त नाइन-डोगरा के लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार को 13 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 'तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2020' से सम्मानित करेंगे. लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश फुसरो बोकारो के रहने वाले हैं. वर्ष 2019 में विश्व की सबसे ऊंची पर्वत शृंखला माउंट एवरेस्ट अभियान के तहत उसके 8848 मीटर फतह करने के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है. माउंट एवरेस्ट अभियान 16 मई 2019 को 08:30 बजे पूरा किया था. कर्नल जय प्रकाश बीते 13 वर्षों में 38 से अधिक पर्वत शृंखलाओं को फतह कर चुके हैं.


 

 

अधिक खबरें
रांची: 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन, राज्यपाल गंगवार ने किया उद्घाटन
अगस्त 07, 2025 | 07 Aug 2025 | 12:00 PM

रांची सहित पूरे भारत में आज 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर रांची के डोरंडा कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन थे. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना और बुनकरों को प्रोत्साहित करना था.

रांची: कांग्रेस भवन में गुरुजी के निधन के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अगस्त 07, 2025 | 07 Aug 2025 | 12:29 PM

झारखंड आंदोलन के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रांची स्थित कांग्रेस भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक भावुक सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने जमानत के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
अगस्त 07, 2025 | 07 Aug 2025 | 12:25 PM

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई हैं.आलमगीर आलम टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी हैं. उन्होंने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इससे पूर्व, झारखंड हाईकोर्ट ने 11 जुलाई को उन्हें जमानत देने से मना कर दिया था.

राहुल गांधी को चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, सशर्त  जमानत
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 7:56 AM

राहुल गांधी मंगलवार को शिबू सोरेन को श्रधांजलि देने रामगढ के नेमरा गांव पहुंचे थे. वो भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ गलत बयानबाजी मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी 6 अगस्त को चाईबासा के एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होंगे.

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में सुधार नहीं, शनिवार को ऑपरेशन पर लिया जाएगा फैसला
अगस्त 07, 2025 | 07 Aug 2025 | 8:24 AM

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती है और उनकी स्तिथि गंभीर बनी हुई हैं. मुंबई और बेंगलुरु से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपोलो हॉस्पिटल के साथ मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर मंत्रणा की.