झारखंडPosted at: अगस्त 06, 2025 पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल जाकर इलाजरत पूर्व लोकसभाध्यक्ष कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल पहुंचे, में इलाजरत खूंटी के पूर्व सांसद, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और पद्मभूषण से सम्मानित भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस मुलाकात के दौरान उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा भी साथ थीं. पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.