अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले युवा नेता राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण की. सूरज सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मुझे बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया और भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल करने के लिए BJP के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आभार प्रकट करते हैं.
साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, राज्यसभा सांसद दिल्ली कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह, झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित राष्ट्रीय नेताओं प्रदेश के नेता गण पदाधिकारी गण एवं भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हूँ एवं जिस उम्मीद एवं आशा के साथ आज पार्टी का सदस्यता दिलाया गया, भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने कार्य करूंगा.