भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा सूचित किया गया है कि झारखंड के 7 राजनीतिक दलों यथा देवघर के भारत विकास मोर्चा, पलामू के भारतीय जनमुक्ति पार्टी एवं मानव मुक्ति मोर्चा, गढ़वा के नवजवान संघर्ष मोर्चा एवं रांची के जनसाधारण पार्टी, झारखंड विकास दल एवं राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी द्वारा पिछले 06 वर्षों से लोकसभा/विधानसभा के आम चुनाव/उप चुनाव में भाग नहीं लिया गया है एवं उनमें से कई का अस्तित्व समाप्त हो गया है.