Monday, Jun 30 2025 | Time 06:32 Hrs(IST)
झारखंड » गुमला


भरनो तुरीअम्बा रोड में मठ तुरीअम्बा तालाब के पास दो बाईकों की टक्कर में पिता पुत्र घायल,पुत्र रिम्स रांची रेफर

भरनो तुरीअम्बा रोड में मठ तुरीअम्बा तालाब के पास दो बाईकों की टक्कर में पिता पुत्र घायल,पुत्र रिम्स रांची रेफर

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत


भरनो/डेस्क:- भरनो तुरीअम्बा मुख्य सड़क पर मठ तुरीअम्बा तालाब के समीप शनिवार के शाम को दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार लोहरदगा जिला के बिडलानी गांव निवासी परमेश्वर लोहरा 45 वर्ष और उसका पुत्र अंकित लोहार 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया.मिली जानकारी के अनुसार परमेश्वर लोहरा अपने 6 वर्ष के पुत्र अंकित लोहरा को लेकर अपने बाइक में लापुंग थाना क्षेत्र के दौलैचा बाजार गया हुआ था,शाम को वह अपने पुत्र को बाईक में बैठाकर वापस लौट था इस क्रम में मठ तुरीअम्बा तालाब के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गया,इस दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए,जबकि दूसरा बाइक चालक दुर्घटना के बाद वहां से रफूचक्कर हो गया.दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने पिता पुत्र की प्राथमिक उपचार कर पुत्र अंकित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया.

 

अधिक खबरें
सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर भरनो प्रखंड के जोरया, पूरनाडीह गांव में लगा नया बिजली ट्रांसफार्मर
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 5:59 PM

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर भरनो प्रखंड के करंज पंचायत के जोरया,पुरनाडीह गांव में रविवार को नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया.

चैनपुर में वीर शहीद पीटर टोप्पो का मनाया गया शहादत दिवस शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 4:29 PM

चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के चर्च मोड़ स्थित वीर शहीद पीटर टोप्पो की प्रतिमा पर सीआरपीएफ के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने माल्यार्पण

भरनो प्रखंड के दुम्बो भगतटोली गांव में बारिश के कारण किसान के घर की छत में गिरा विशालकाय पेड़,किसान को हुआ भारी नुकसान
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 3:25 PM

भरनो प्रखण्ड में रिकार्ड तोड़ बारिश के कारण क्षेत्र के दुम्बो भगतटोली गाँव निवासी किसान सुकरा उराँव के घर के छत में रविवार की सुबह एक विशालकाय फुटकल का पेड़ गिरने से घर का एलबेस्टेश और खपरा बुरी तरह कि क्षतिग्रस्त हो गया और घर का दीवाल भी ध्वस्त हो गया.

भरनो तुरीअम्बा रोड में मठ तुरीअम्बा तालाब के पास दो बाईकों की टक्कर में पिता पुत्र घायल,पुत्र रिम्स रांची रेफर
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 7:18 PM

भरनो तुरीअम्बा मुख्य सड़क पर मठ तुरीअम्बा तालाब के समीप शनिवार के शाम को दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार लोहरदगा जिला के बिडलानी गांव निवासी परमेश्वर लोहरा 45 वर्ष

भरनो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अबुवा आवास योजना के लाभुकों का बीडीओ और प्रमुख ने फीता काटकर विधिवत कराया गृहप्रवेश
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 7:05 PM

भरनो प्रखंड में अबुवाआवास योजना 2023-24 के लाभुको का आवास पूर्ण होने पर शनिवार को प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव औऱ बीडीओ अरुण कुमार सिंह