Friday, Aug 22 2025 | Time 03:35 Hrs(IST)
झारखंड


धनबाद डीसी के निर्देश पर कार्रवाई, जिला कृषि पदाधिकारी ने अवैध खाद-बीज प्रतिष्ठान किया सील

धनबाद डीसी के निर्देश पर कार्रवाई, जिला कृषि पदाधिकारी ने अवैध खाद-बीज प्रतिष्ठान किया सील

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने आज तोपचांची प्रखण्ड और राजगंज बाजार के सात खाद-बीज और कीटनाशक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान तोपचांची के एक अवैध खाद-बीज और कीटनाशक प्रतिष्ठान को सील किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद को निर्धारित मूल्य पर बेचने और गुणवत्ता पूर्ण कीटनाशकों की बिक्री के लिए खाद और कीटनाशक नमूने संग्रहित किए गए.

 


 

 


 


 


 

अधिक खबरें
213 सैप जवानों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हटाने के आदेश पर लगी रोक
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 10:15 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को सैप (स्पेशल ऑक्सिलरी पुलिस) के 213 जवानों को हटाए जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है. यह आदेश उन जवानों द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिन्होंने अपनी सेवा से हटाए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था. जस्टिस आनंद सेन की एकल पीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है और अगली सुनवाई के लिए छह सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है.

गोड्डा को मिली विकास की बंपर सौगात, PM मोदी और नितिन गडकरी ने घोषित की हजारों करोड़ की सड़क व रिवर फ्रंट परियोजनाएं
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 9:57 PM

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले बड़ी विकास योजनाओं की सौगात आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने क्षेत्र के लिए कई अहम सड़क और रिवर फ्रंट परियोजनाओं को मंजूरी दी है. ये परियोजनाएं न सिर्फ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी, बल्कि रोजगार, व्यापार और पर्यटन की संभावनाओं को भी मजबूत करेंगी. सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इन घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रति जनता की ओर से आभार प्रकट किया है.

जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने देवग्राम एवं महाल पश्चिमी पंचायत भवन का किया निरीक्षण
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 9:55 PM

चंदनकियारी: जिला पंचायत राज पदाधिकारी शफीक आलम ने गुरुवार को पंचायत दिवस के अवसर पर प्रखंड के महाल पश्चिमी पंचायत व देवग्राम पंचायत भवन में पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान देवग्राम पंचायत भवन पानी की

झारखंड हाईकोर्ट से संजय सेठ को बड़ी राहत, अदालत ने दर्ज FIR की जांच पर लगाई रोक
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 9:02 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट ने संजय सेठ पर दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए संजय सेठ को अंतरिम राहत प्रदान की और मामले की जांच पर रोक लगाई. साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

विद्यालय स्तरीय खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न, विभिन्न स्कूलों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 8:29 PM

विद्यालय स्तरीय खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण गुरुवार को रेलवे क्लब परिसर में आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बीस सूत्री के अध्यक्ष