झारखंडPosted at: जुलाई 12, 2025 ददई दुबे का पार्थिव शरीर पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में दर्शन के लिए रखा गया
नम आंखों से जननेता को दी गई श्रद्धांजलि

संतोष श्रीवास्तव /न्यूज़ 11भारत
पलामू /डेस्क वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर शनिवार को पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय में दर्शन के लिए रखा गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक एवं वरिष्ठ नेताओं ने पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा दिया इसके बाद शोक सभा की गई पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि झारखंड बिहार के राजनीति में ददई दुबे की एक अलग पहचान थी उन्होंने कभी मान सम्मान से समझौता नहीं किया उन्होंने अपने कार्यों से राजनीति में एक लंबी लकीर खींची है देश में दूसरा बाबा ददई दुबे नहीं बन सकता चंद्रशेखर दुबे कांग्रेस पार्टी में एक मजबूत स्तंभ थे यह पार्टी के लिए अपूर्णिया छती है. जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है उनके विचार संघर्ष और सिद्धांत आने वाली पीढियां को मार्गदर्शन करते रहेंगे स्वर्गीय दुबे एक संवेदनशील जुझारू और कर्मठ नेता थे जिन्होंने हमेशा मजदूर वंचितों और कमजोर तबको के अधिकारों के लिए पूरी ताकत से आवाज उठाई. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने श्रमिक हितों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है उन्होंने जन सरोकारों को सदैव प्राथमिकता दी और अपने राजनीतिक जीवन में सादगी संघर्ष और सेवा को मूल मंत्र बनाए रखा कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं के लिए एक दुख की घड़ी है.
मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेसी दीनानाथ तिवारी चंद्रशेखर शुक्ला श्याम नारायण सिंह रामाशीष पांडे बिमला कुमारी शमीम विनोद तिवारी अहमद राईन ईश्वरी सिंह गिरजा राम तारकेश्वर पासवान विद्या सिंह चेरो राजेंद्र अग्रवाल भिखारी राम सुधीर चौबे शंकर पांडे विश्राम दुबे सत्येंद्र सिंह सुरेंद्र तिवारी लक्ष्मी नारायण तिवारी अजय साहू अशोक पासवान जितेंद्र कमलापुरी मुकेश सिंह चंदेल अशोक तिवारी देवांश शुक्ला सौरभ पांडे गोपाल सिंह मिठू खान सचितानन्द मिश्रा तुलसी पासवान हैदर खान अनिल सिंह नफीस खान सोनू खान मिर खुर्शीद आलम अमिताभ शर्मा सुनील दुबे प्रमोद यादव रामानंद पांडे सुरेंद्र भईया विष्णु देव यादव पंकज पासवान सुरेंद्र सिंह विपिन यादव विनोद पाठक अमूख प्रियदर्शी प्रमोद सिंह नितेश पासवान रविंद्र कुमार मनोज चंद्रवंशी सुरेश पाठक शहजाद अली हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.