न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- एमपी के सिंगरौली से बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां तीन अज्ञात बाईक सवार ने दो नाबालिग बहनों से सामुहिक दुष्कर्म किया. बता दें कि पीड़िताएं रिस्तेदारों के संग अपने मौसी के घर जा रही थी. जिस बीच आरोपियों ने मारपीट कर मोबाईल भी छीन कर फरार हो गए. इसको लेकर घटनास्थलों में आक्रोश फैल गया है.
कब हुई घटना
पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़की अपने रिस्तेदारों के साथ बाईक से यात्रा कर रही थी. पीछे से तीन अज्ञात बाईक सवारों ने उनका पीछा करना शुरु कर दिया. जब वे ओडगड़ी जंगल पहुंचे तो आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी. फिर दोनों नाबालिगों के साथ बारी बारी से दुष्कर्म भी किया फिर मोबाइल फोन छीनकर फरार भी हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आपातकालीन सेवा 112 की मदद से दोनों पीड़िताओं को बेहोशी हालत में जंगल से बरामद की. फिर उन्हे आनन फानन में ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया.
पुलिस की कार्रवाई
बरगांवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की निशानदेही व साईबर सेल की सहायता से तीनो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. लोगों में साफ आक्रोश देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः- आप भी रखते हैं लंबे व्रत तो पारण के ठीक बाद ऐसी चीजों को खाने से बचें, बिगड़ सकता है Digestion System